[aioseo_breadcrumbs]

जबरदस्त किरकिरी होने के बाद भाजपा ने घर घर सिंदूर की खबर को फेक बताया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

/जबरदस्त किरकिरी होने के बाद भाजपा ने घर घर सिंदूर की खबर को फेक बताया
सवाल यह कि जब न्यूज 28 को आई थी तो फेक बताने में दो दिन क्यों लग गए?
पिछले कुछ दिनों से ‘घर-घर सिंदूर’ अभियान की ख़बरें भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। दावा किया गया था कि बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक अभियान शुरू करेगी जिसके तहत देश भर में घर-घर सिंदूर पहुँचाया जाएगा। इस पर विपक्षी नेता जमकर बरसते रहे। बीजेपी की ख़ूब किरकिरी होती रही। और इसी बीच दो दिन बाद अब बीजेपी ने ‘घर-घर सिंदूर’ अभियान की ख़बर को फ़ेक बता दिया है।
बीजेपी ने शुक्रवार शाम को आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने घर-घर सिंदूर बांटने का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया है। इसने ट्विटर पर इसको लेकर ट्वीट किया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब न्यूज 28 मई को आई थी तो इसे फेक बताने में भाजपा को दो दिन क्यों लग गए?दो दिन क्यों उसने खबर को चर्चा में रहने दिया?दरअसल जब से यह खबर आई थी तभी से लोगों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी,उनका कहना था कि हिन्दू धर्म में महिला को सिंदूर उसका पति देता है,और वह अपने पति के नाम का ही सिंदूर लगाती है,वो क्यों किसी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिया सिंदूर लगाएगी और अगर उसकी डिबिया पर प्रधानमंत्री श्री मोदी की फोटो हुई तो यह भी स्वीकार्य नहीं होगा।सोशल मीडिया पर भी घर घर सिंदूर न्यूज को लेकर लोगों की अच्छी खासी नाराजगी देखने को मिली और विपक्ष ने भी जमकर ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]