[aioseo_breadcrumbs]

अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई:बिना डिग्री के इलाज करते एक झोलाछाप गिरफ्तार, एक्सपायरी दवाएं जब्त; दो फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आबूरोड में अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई:बिना डिग्री के इलाज करते एक झोलाछाप गिरफ्तार, एक्सपायरी दवाएं जब्त; दो फरार

सिरोही

आबूरोड के मावल गांव में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध चिकित्सा प्रैक्टिस के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने धर्मेन्द्र नाम के एक व्यक्ति को बिना योग्यता के इलाज करते हुए पकड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील कर दिया। जांच में क्लिनिक से एक्सपायरी और नशीली दवाइयां बरामद हुईं। धर्मेन्द्र के पास न तो कोई मेडिकल डिग्री थी और न ही प्रैक्टिस का पंजीकरण था।
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी के निर्देश पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी धर्मेन्द्र को पुलिस को सौंप दिया गया है। बरामद दवाइयां ड्रग इंस्पेक्टर को सौंप दी गई हैं। कार्रवाई के दौरान दो अन्य झोलाछाप डॉक्टर मौके से फरार हो गए। इनमें से एक की पहचान समीर बिस्वास के रूप में हुई है। विभाग ने इन दोनों के क्लिनिक भी सील कर दिए हैं। इस अभियान में डॉ. रविन्द्र, सुखवीर, प्रताप और हनुवंत सिंह देवड़ा सहित कई अधिकारी शामिल थे। टीम ने सभी क्लिनिक की जांच की और आवश्यक कार्रवाई की।
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिलेभर में अवैध चिकित्सा प्रैक्टिस करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। बिना पंजीकरण और योग्य चिकित्सकीय डिग्री के इलाज करना कानूनी अपराध है। झोलाछाप द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]