[aioseo_breadcrumbs]

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को दिया एक और करारा झटका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को दिया एक और करारा झटका

टेस्ला चीफ के करीबी को नासा चीफ बनाने से किया इनकार
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को एक और करारा झटका दिया है। उन्होंने एलन मस्क के करीबी को नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) चीफ बनाने से साफ इनकार कर दिया। ट्रंप ने शनिवार देर रात घोषणा की कि वह नासा का नेतृत्व करने के लिए एलन मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहे हैं। ट्रंप के इस फैसले पर एलन मस्क ने भी दुख जताया है। बता दें कि खबरों में बताया जाता है कि एलन मस्क और ट्रंप के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों एलन मस्क ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की भी जिम्मेदारी छोड़ दी है।चुनाव के दौरान उन्होंने खुलकर डोनाल्ड ट्रंप का साथ दिया था। इसके बाद ट्रंप ने उन्हें अपनी सरकार में शामिल करके अहम जिम्मेदारी सौंप दी थी। हालांकि कुछ ही समय में सरकार के अंदर ही एलन मस्क का विरोध होने लगा। वहीं एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के फैसले पर असंतुष्टि जताई थी। ट्रंप ने कहा कि वह इसाकमैन के पूर्व संबंधों की गहन समीक्षा के बाद इस निर्णय पर पहुंचे हैं।
हालांकि ट्रंप ने अपनी बात को विस्तार से नहीं समझाया। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने भी इस संबंध में भेजे गए ईमेल का कोई उत्तर नहीं दिया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लिखा कि पूर्व के संबंधों की गहन समीक्षा के बाद मैं नासा के प्रमुख के लिए जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहा हूं। उन्होंने कहा,‘मैं जल्द ही एक नए उम्मीदवार की घोषणा करूंगा, जो मिशन से जुड़ा होगा और अंतरिक्ष में अमरीका को आगे रखेगा।’ ट्रंप ने दिसंबर में घोषणा की थी

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]