[aioseo_breadcrumbs]

जयपुर में श्री गौपुत्र सेवा समिति ने दाना-पानी अभियान के तहत लगाए 500 परिंडे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जयपुर में श्री गौपुत्र सेवा समिति ने दाना-पानी अभियान के तहत लगाए 500 परिंडे

जयपुर । श्री गौपुत्र सेवा समिति जीव सेवा, गौसेवा और मावन सेवा के क्षेत्र में वर्षों से समर्पित सेवाएं प्रदान करती आ रही है। समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष सूर्यकांत व्यास ने बताया कि संस्था बीमार, घायल और एक्सीडेंट से पीड़ित गौवंश तथा अन्य सभी जीवों की सेवा में निरंतर तत्पर है।

उन्होंने बताया कि समिति हर वर्ष भीषण गर्मी में बेज़ुबान जीवों के लिए जल सेवा अभियान भी चलाती है। पिछले तीन वर्षों में समिति ने 40 लीटर क्षमता वाली 850 सीमेंट जल टंकियाँ विभिन्न स्थानों पर स्थापित की हैं, जिससे जलीय संकट में जानवरों को राहत मिलती है। साथ ही, 500 से अधिक गौवंश को सुरक्षा के लिए रेडियम बेल्ट पहनाई जा चुकी है।

इस वर्ष भी समिति ने पक्षियों के संरक्षण हेतु दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए 500 परिंडे विभिन्न स्थानों पर लगाए हैं। समिति के अध्यक्ष श्री सूर्यकांत व्यास ने इस अवसर पर कहा कि समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य जीव सेवा के हर कार्य में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जो सेवा के इस पुनीत कार्य में निरंतर सहयोग करते हैं।

व्यास ने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में समिति जीव सेवा के और भी अनेक कार्य करेगी, ताकि समाज में सहृदयता और संवेदनशीलता को और बढ़ावा मिले।

श्री गौपुत्र सेवा समिति के संरक्षक लोकेश यादव, उपाध्यक्ष पवन जैन पदमावत, कोषाध्यक्ष सौरभ सैनी, सचिव मनीष यादव,प्रभारी दिनेश चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि लखोटिया एवं महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नेहा चौधरी ने बताया कि यह संस्था नहीं बल्कि एक परिवार है, जहां सभी सदस्य मिलकर समर्पित भाव से सेवा कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही पूरे भारत में समिति की टीम का गठन किया जाएगा, जिससे जीव सेवा के कार्य और व्यापक स्तर पर सफल हो सकें।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]