KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » चंद्रयान-3 मिशन को लीड कर रहीं लखनऊ की ‘रॉकेट वुमन’, जानें कौन हैं ऋतु जिन्हें मिली मिशन की जिम्मेदारी

चंद्रयान-3 मिशन को लीड कर रहीं लखनऊ की ‘रॉकेट वुमन’, जानें कौन हैं ऋतु जिन्हें मिली मिशन की जिम्मेदारी

Spread the love

चंद्रयान-3 मिशन को लीड कर रहीं लखनऊ की ‘रॉकेट वुमन’, जानें कौन हैं ऋतु जिन्हें मिली मिशन की जिम्मेदारी

चंद्रयान-3 शुक्रवार की दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरेगा. 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा. चंद्रयान-3 की लैंडिंग की ज़िम्मेदारी महिला वैज्ञानिक ऋतु करिधाल को सौंपी गई है. ऋतु करिधाल चंद्रयान 3 की मिशन डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगी.

लखनऊ की ऋतु चंद्रयान-3 मिशन को लीड कर रही हैं.

लखनऊ,
आज भारत के लिए बहुत अहम दिन साबित होने वाला है. पूरे विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं. आज भारत श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग करेगा. चंद्रयान-3 के लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल में कुल मिलाकर छह पेलोड्स जा रहे हैं. लेकिन सबसे खास बात ये है कि इस मिशन को फ्रंट से लीड कर रही हैं ‘रॉकेट वुमन’ नाम से मशहूर स्पेस साइंटिस्ट ऋतु करिधाल श्रीवास्तव. जानते हैं कौन हैं ऋतु करिधाल, जिन्हें इस अहम मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Skip to content