KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » हिमाचल प्रदेश में हुए हादसे में ब्यावर के मृतकों व लापता युवकों के लिए मदद व राहत के कार्य शुरू

हिमाचल प्रदेश में हुए हादसे में ब्यावर के मृतकों व लापता युवकों के लिए मदद व राहत के कार्य शुरू

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में हुए हादसे में ब्यावर के मृतकों व लापता युवकों के लिए मदद व राहत के कार्य शुरू

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने जिला कलेक्टर को दिए निर्देश, मुख्यमंत्री को आर्थिक सहायता व राहत के लिए लिखा पत्र, 

घटना पर गहरा जताया दुख

अजमेर। अजमेर जिले के नए घोषित जिले ब्यावर के हिमाचल प्रदेश के मनाली घूमने गए सात युवकों की प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से हुए दुखद हादसे पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने गहरा दुख प्रकट किया है। इस विभत्स व हृदय विदारक हादसे की जानकारी मिलते ही निगम अध्यक्ष राठौड़ ने तत्काल मृतक व  लापता हुए युवकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और अजमेर जिला कलेक्टर डॉ भारती दीक्षित से घटना की पूरी जानकारी हासिल की है। इसके बाद राज्य सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मृतकों के शव सम्मानजनक मंगवाने व उन्हें मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए है। साथ ही लापता युवकों की तलाश करने व हर संभव मदद करने के लिए भी आग्रह किया। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि ब्यावर के सात लोग मनाली घूमने गए थे, जो कि मनाली में आई आपदा में लापता हो गए। चार युवकों के शव बरामद हो गए है व  तीन युवकों के लापता होने की सूचना मिली है। आपदा में साहिल तेजी, लालचंद डुलगच, नरेंद्र सिंह व अक्षय कुमावत के शव बरामद हुए हैं।  संदीप सांगेला, चैतन्य सांखला व नितेश पंडित लापता है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि यह घटना बेहद दुखद है। मृतक व लापता हुए युवकों के साथ हुई घटना की सूचना मिलते ही तत्काल अजमेर जिला कलेक्टर भारती दीक्षित से बातचीत कर पूरी जानकारी हासिल की है और जिला कलेक्टर को मृतक व लापता युवकों व उनके परिवारों के लिए तत्काल उचित राहत व मदद के कदम उठाने के निर्देश दिए है। राठौड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर से जानकारी हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मृतकों के शव सम्मान के साथ उनके घर मंगवाने तथा मृतक युवकों के परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए आग्रह किया है। लापता हुए  युवकों की तलाश करने व उनकी पूरी मदद के लिए भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि ब्यावर के मृतक व लापता सभी युवकों के परिवारों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गंभीरता के साथ खड़े है। मृतक व लापता युवकों तथा उनके परिवारों के लिए राहत व मदद के कार्य शुरू कर दिए हैं। 

Skip to content