Home » अजमेर न्यूज़ » मेघालय हनीमून कांड के बीच कर्नाटक में गैर मर्द से लव, फिर पति को दिया जहर

मेघालय हनीमून कांड के बीच कर्नाटक में गैर मर्द से लव, फिर पति को दिया जहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेघालय हनीमून कांड के बीच कर्नाटक में गैर मर्द से लव, फिर पति को दिया जहर
हसन (कर्नाटक): मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और उसके हत्यारों की खबर के बीच कर्नाटक में बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक महिला कथित अवैध संबंधों के चलते पति, बच्चों और ससुराल वालों को मारने की कोशिश की.
बेलुर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि, महिला ने अपने पति, बच्चों और ससुराल वालों को खाने में जहरीली गोलियां डालकर मारने की कोशिश की. वहीं, महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने पति, बच्चों और ससुराल वालों को इसलिए जहर दिया क्योंकि परिवार के सदस्य अवैध संबंधों में दखल दे रहे थे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बेलूर तालुक के केरलूर गांव की है.
महिला की शादी ग्यारह साल पहले हुई थी. दंपती के दो बेटे हैं और वे पिछले कुछ सालों से एक साथ खुशी से रह रहे हैं. हालांकि, पिछले तीन सालों से अपने पति से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने वाली महिला का इस बीच किसी और गैर मर्द के साथ अवैध संबंध हो गया था. पति को इस बारे में पता चला और उसने अपनी पत्नी के माता-पिता को इसकी जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिवार की सुलह पंचायत के बाद दंपती कुछ समय तक साथ रहे.
हालांकि, पिछले कुछ दिनों से महिला का उसी गांव के दूसरे शख्स के साथ एक और अनैतिक संबंध चल रहा था. इससे पहले कि परिवार को इस बात की जानकारी होती, आरोपी महिला ने अपने पति, बच्चों और ससुराल वालों को अपने रिश्ते में बाधा बनने के लिए मारने की योजना बना ली.
महिला ने कथित प्रेमी के सहयोग से खाने और नाश्ते में जहरीली गोलियां मिलाई. जब मामले का खुलासा हुआ तो महिला के पति ने बेलूर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उसे जहर देने की घटना का पता तब चला जब परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब हो गई. बेलूर थाने की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, महिला के कथित प्रेमी के खिलाफ पुलिस जांच भी शुरू कर दी गई है.

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का जनसैलाब।

अजमेर में ऐतिहासिक बना 5151 आसनों का लक्ष्य, 7236 आसनों पर हुआ सामूहिक श्री सुन्दरकाण्ड पाठ दयानंद कॉलेज का खेल मैदान बना अयोध्या नगरी, श्रद्धालुओं

धुरंधर फिल्म ने कई सारे मिथक तोड़े हैं,,, जिनकी कहीं चर्चा ही नहीं है,,,,

धुरंधर फिल्म ने कई सारे मिथक तोड़े हैं,,, जिनकी कहीं चर्चा ही नहीं है,,,,इन दिनों देश दुनिया के मीडिया में बॉलीवुड की हिंदी फिल्म धुरंधर

पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की आत्महत्या:2 महीने पहले झगड़ा कर पीहर गई थी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

पत्नी के मायके जाने से दुखी पति ने की आत्महत्या:2 महीने पहले झगड़ा कर पीहर गई थी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस डूंगरपुर डूंगरपुर के

बाड़मेर के माजीसा मंदिर में ताले तोड़ चुराए जेवर:23 तोला सोने की आड़ लेकर हुए फरार, SP बोले-कल शाम तक कर देंगे खुलासा

बाड़मेर के माजीसा मंदिर में ताले तोड़ चुराए जेवर:23 तोला सोने की आड़ लेकर हुए फरार, SP बोले-कल शाम तक कर देंगे खुलासा बाड़मेर बाड़मेर