[aioseo_breadcrumbs]

टोटकों व मंत्रों से डरीं उपाधीक्षक अपने कक्ष में ही नहीं जा पाईं,,,लो जी,,डॉक्टर ही करने लगे टोने टोटके,,,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

टोटकों व मंत्रों से डरीं उपाधीक्षक अपने कक्ष में ही नहीं जा पाईं

जोधपुर

मुझको उपाधीक्षक नहीं रहना : व्यास

उम्मेद अस्पताल में उपाधीक्षक कक्ष में शनिवार को हंगामा हुआ। आरोप है कि निवर्तमान उपाधीक्षक कीले, सिंदूर, नींबू आदि लेकर आई और जोर-जोर से मंत्र आदि बोले। इस बात की सूचना से डरी मौजूदा उपाधीक्षक अपने कक्ष में ही नहीं घुसी।

अस्पताल में 15 जून को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ग्रुप-2 विभाग ने एक आदेश जारी कर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी शशि व्यास को उपनिदेशक का चार्ज दिया था। आरोप है कि डॉ. भारती टाक ने यहां आकर हंगामा किया। इस संबंध में डॉ. टाक का पक्ष जानना चाहा, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। आरोप है कि डॉ. टाक सभी वार्डों में जाकर कह रही है कि डॉ. व्यास को उनका असिस्टेंट लगाया गया है और सरकारी आदेश में ये नहीं लिखा है कि मुझे इस पद से हटाया जाता है। ये पूरा मामला डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन तक भी पहुंचा है।

^ मैंने सुना था कि डॉ. टाक मुझे ढूंढ़ रही है, बाकी मुझे नहीं पता। बाद में वे मिली, उन्होंने बताया कि उन्हें छ़ुट्टी जाना है।

– डॉ. मोहन मकवाना, अधीक्षक, उम्मेद अस्पताल

^ मुझे भी किसी ने बताया था। सरकार ने जब चार्ज दे दिया है तो दूसरा अधिकारी अपने आप फ्री हो जाता है।

– डॉ. बीएस जोधा, प्रिंसिपल, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज

डॉ. व्यास का कहना है कि उन्हें स्टाफ ने बताया कि डॉ. टाक ऐसा करके गई है। इस कारण डर से वे उस कक्ष में भी नहीं घुसीं। मेरा यही कहना है कि उन्हें उपाधीक्षक लगाना है तो लगवा दीजिए, मुझे जहां लगाना है, वहां लगवा दीजिए। इस तरह के रोज के हैडेक मैं नहीं पाल सकती। अस्पताल अधीक्षक ने रिलीविंग ऑर्डर निकाल दिए, उसके बावजूद ऐसा हो रहा है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]