[aioseo_breadcrumbs]

राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजस्थान में आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट:चित्तौड़गढ, बांसवाड़ा में 8 इंच पानी बरसा

जयपुर

राजस्थान में मानसून जून का कोटा पूरा कर चुका है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को भी अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। बांसवाड़ा में भारी बारिश हुई। यहां बीते 24 घंटे में करीब 8 इंच बारिश हुई।

पेड़ के नीचे खड़े युवकों पर बिजली गिरी
चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 युवक झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब कुछ युवक घूमने के लिए किले पर गए थे। बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान बिजली गिर गई।
वहीं, बूंदी के नमाना क्षेत्र की घोड़ा पछाड़ नदी में महिला गिर गई। बहते-बहते वह एक चट्‌टान पकड़कर रुक गई। उसे बचाने भाई कूदा। चट्टान तक पहुंचकर महिला को थाम लिया। लोगों और पुलिस ने रस्सियों से दोनों को डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला।
इधर, कोटा बैराज में कुछ युवा तेज बहाव वाले पानी में खतरनाक स्टंट करते दिखे।
अजमेर के मसूदा में 77MM, विजयनगर में 41, नागौर के कुचामन सिटी में 26, राजसमंद के भीम में 20, पाली के मारवाड़ जंक्शन में 27, बीकानेर के नोखा में 10 और श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 36MM बरसात दर्ज हुई।
राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाकों में भी कई जगह एक इंच तक बरसात हुई। रामपुरा डाबरी में 17MM, किशनगढ़-रेनवाल में 10 और पावटा में 22MM बारिश दर्ज हुई। प्रदेश में 1 जून से अब तक (24 जून तक) सामान्य से 135 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

दिन में रही गर्मी, शाम को बारिश

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर में बुधवार को दिन में धूप रहने से गर्मी तेज रही। सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.3, बीकानेर में 40 और बाड़मेर में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में तेज गर्मी के बाद यहां देर शाम मौसम बदला और घने बादल छाने के बाद बारिश हुई।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]