[aioseo_breadcrumbs]

माता-पिता के झगड़े से परेशान युवती ने खाया जहर:बोली-

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

माता-पिता के झगड़े से परेशान युवती ने खाया जहर:बोली- पापा नशे में मां से झगड़ते, इनके रोज-रोज के झगड़ों से परेशान हो चुकी थी इसलिए उठाया यह कदम

पाली

पाली में एक 18 साल की युवती ने माता-पिता के बीच रोज हो रहे झगड़ों से आहत होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे पड़ोस में रहने वाली उसकी मौसी इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया।
घटना पाली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम को हुई। रोते हुए पीड़ित युवती ने बताया कि उसने 10वीं पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और एक फैक्ट्री में काम करती है। पिता को नशे की आदत है। रोज शाम को नशा करने के बाद किसी न किसी बात पर वे मां से झगड़ा कर लेते है। कई बार मारपीट तक कर देते है। घर में रोज-रोज हो रहे इन झगड़ों से वह काफी परेशान हो चुकी थी। कई बार पापा को समझाया लेकिन वह छोटी है न इसलिए उसकी बात नहीं मानी और उल्टा उसे ही डांट दिया। घायल ने बताया कि बुधवार शाम को भी पिता ने नशे में होने के कारण मां से झगड़ा करना शुरू कर दिया। दोनों फिर से झगड़ने लगे। उनके इस रोज-रोज के झगड़े से वह काफी परेशान हो गई। मां-पिता को समझाया लेकिन कोई समझने को राजी नहीं था। ऐसे में घर में रखा कीटनाशक पी लिया ताकि उनके रोज-रोज हो रहे झगड़े न देख सकूं।

मौसी लेकर पहुंची हॉस्पिटल

युवती के जहरीला पदार्थ पीने की जानकारी मिलने पर पड़ोस में रहने वाली उसकी मौसी घर आई और इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन युवती के माता-पिता काफी देर बाद भी हॉस्पिटल नहीं पहुंचे। इलाज के दौरान पीड़िता की आंखों से आंसू छलक रहे थे। रोते हुए बोली कि नशे के कारण उसके पिता मां से रोज-रोज लड़ते थे। जिससे घर का पूरा माहौल खराब हो रखा है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]