[aioseo_breadcrumbs]

नगीना सांसद चंद्रशेखर को अरेस्ट करने पर मचा जमकर बवाल, गाडियां फूंकी, पुलिस पर हमलानगीना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सांसद चंद्रशेखर को अरेस्ट करने पर मचा जमकर बवाल, गाडियां फूंकी, पुलिस पर हमला

प्रयागराज।
भीम आर्मी चीफ एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर को प्रयागराज में रोके जाने के बाद जमकर बवाल हो गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। वाहनों में आग लगा दी। पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। चंद्रशेखर को हाउस अरेस्ट किए जाने के विरोध में करीब 5000 भीम कार्यकर्ताओं ने बवाल काटा। पथराव से भगदड़ मच गई, जिससे 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 17 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

चंद्रशेखर को रोके जाने के बाद करछना थाना क्षेत्र में भाड़ेवरा बाजार और इसौटा गांव में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। करीब 5 हजार कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। चक्का जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के ऊपर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। पथराव से कई पुलिस कर्मी और लोग घायल हुए हैं। उग्र भीम आर्मी के लोगों ने डायल-112 की गाड़ी को तोड़ डाला। इसके आलवा स्कार्पियो को भी क्षतिग्रस्त किया गया। यही नहीं कवरेज कर रहे पत्रकारों के ऊपर भी हमला किया गया।

बता दें कि 13 अप्रैल को अनुसूचित जाति के 35 वर्षीय देवी शंकर की हत्या और शव जलाने की घटना के बाद नगीना सांसद चंद्रशेखर पीड़ित परिवार से मिलने रविवार को पहुंचे थे। प्रशासन ने उन्हें सर्किट हाउस में रोक लिया, जिससे नाराज कार्यकर्ता रविवार शाम चार बजे हनुमानपुर मोरी पर करछना-कोहड़ार मार्ग पर जमा हो गए। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस की चार गाड़ियों, एक निजी बस और राहगीरों की 10 गाड़ियों में तोड़फोड़ किया।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

अखिल भारतीय कोली समाज संस्थान नई दिल्ली|एक खसम की तीन तीन पत्नियां,एक भी सगी नहीं,

*अरे भाई आखिर कहना और करना क्या चाहते हो,,,,,, जो समाज जितना संगठित होगा उसकी ताकत राजनीतिक रूप से उतनी ही महत्वपूर्ण होगी चाहे वह

[the_ad id="2269"]