[aioseo_breadcrumbs]

बरेली में बेटे के सामने मां की हत्या, प्रेमी के साथ लीव इन में रह रही थी, साथ रहने को लेकर हुआ था विवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरेली में बेटे के सामने मां की हत्या, प्रेमी के साथ लीव इन में रह रही थी, साथ रहने को लेकर हुआ था विवाद
बरेली : बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र बेटे के सामने प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पड़ोसियों ने महिला की बहन को मामले की जानकारी दी. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है.
महिला की पहचान मीरा शर्मा (30) के रूप में हुई है. बहन संगीता शर्मा ने बताया, चार साल पहले मीरा का अपने पति से विवाद हो गया था, तब से वह पति से अलग रह रही थी. उसके साथ चार साल का बेटा था. इस बीच शाहजहांपुर के रहने वाले विशेष समुदाय के गुड्डू नाम के युवक से दोस्ती हो गई थी. गुड्डू पहले से शादीशुदा था.
6 महीने से मीरा बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगंगानगर कॉलोनी में गुड्डू के साथ लीव इन में रह रही थी. दोनों में किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था. गुड्डू मीरा से मारपीट भी करता था. संगीता ने बताया, गुड्डू मीरा के साथ नहीं रहना चाहता था, लेकिन मीरा गुड्डू को छोड़ने को तैयार नहीं थी. गुड्डू ने कई बार जान से मारने की भी धमकी दी थी.

संगीता ने कहा, शुक्रवार को मीरा के पड़ोसियों ने बताया कि उसे दौरा पड़ा है. मैं मीरा के घर पहुंची तो वह बेड पर बेसुध पड़ी थी, जबकि उसका बेटा वहीं बेड पर बैठा था. गुड्डू ने बेटे के सामने ही मीरा की हत्या कर दी.
क्षेत्राधिकार हाईवे नीलेश मिश्रा ने बताया कि घर के कमरे में महिला की लाश मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. आरोपी फरार है. फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]