[aioseo_breadcrumbs]

भरी दोपहरी में चाचा-भतीजे ने खेत में युवती का किया रेप, घसीट कर मोटर रूम में ले गए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भरी दोपहरी में चाचा-भतीजे ने खेत में युवती का किया रेप, घसीट कर मोटर रूम में ले गए
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले में धान की रोपाई के लिए खेत में गई 21 साल की युवती के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया. बलात्कार का यह शर्मनाक मामला जिले के अजनाला विधानसभा क्षेत्र की है.बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपी रिश्ते में चाचा और भतीजे हैं. पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जानकारी दी. वहीं, पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया है.
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वह दोपहर में धान की रोपाई करने के बाद मोटर रूम के पास खाना खा रही थी. उसी समय उसके गांव का एक आर्मी जवान, जो छुट्टी पर घर आया था, अपने चाचा के साथ वहां आया. दोनों ने जब एक 21 साल की लड़की को अकेला देखा तो उनके मन में हैवानियत जाग उठी. उसके बाद दोनों वहशी दरिंदों ने मासूम युवती को जबरन मोटर रूम में ले गए और उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया.
जब युवती ने शोर मचाया तो उसके परिवार के सदस्य मौके पर भागे-भागे पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. उन्होंने जवान और उसके चाचा की पिटाई शुरू कर दी, लेकिन वे मौके से भागने में सफल रहे. शिकायतकर्ता ने पुलिस को युवती के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी.

महिला की मां ने बताया कि उन्होंने अजनाला थाने में शिकायत की है. लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने कहा, “हमने शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, जिसके कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं… मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए.”
अजनाला थाने के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने पुलिस की निष्क्रियता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, पीड़िता की शिकायत की जांच महिला सेल द्वारा की जा रही है. सिंह ने कहा, “महिला के परिवार की ओर से महिला सेल को शिकायत दी गई है. अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन जो शिकायत मिली है, उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने कहा कि, मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]