[aioseo_breadcrumbs]

पूर्व CRPF डीएसपी ने थाने के बाहर पहली पत्नी और बेटे को गोली मारी, प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्व CRPF डीएसपी ने थाने के बाहर पहली पत्नी और बेटे को गोली मारी, प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है मामला
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में पूर्व सीआरपीएफ डीएसपी ने थाने के बाहर अपनी पहली पत्नी और बेटे को गोली मार दी. बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है.
प्रॉपर्टी विवाद का मामला
यह घटना अमृतसर के सदर थाने के बाहर हुई, जहां प्रॉपर्टी विवाद को लेकर तीन लोग थाने में आए थे. घटनास्थल पर मिली जानकारी के अनुसार थाने के अंदर कहासुनी के बाद पूर्व डीएसपी तरसेम सिंह बाहर आए और अपने पास रखी 32 बोर की पिस्तौल से गोलियां चला दीं. इस हमले में उसके बेटे बचित्तर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पहली पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें तुरंत गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
क्या बोले थाना प्रभारी ऋषभ भोला
थाना प्रभारी एसीपी ऋषभ भोला ने बताया कि तरसेम सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पास से हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि, इस गोली कांड में बचित्तर सिंह की मौत हो गई है. वहीं पहली पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरफ्तार पूर्व डीएसपी राजासांसी इलाके का रहने वाले हैं, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अगले स्तर पर कानूनी कार्रवाई जारी है.
पुलिस मामले की जांच करेगी
आखिर थाने के बाहर तीनों के बीच क्या बातचीत हुई, जिसके बाद विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पुलिस इस पूरे मामले की तह तक जाएगी और पता लगाएगी की आखिर क्यों डीएसपी ने इतना बड़ा कदम उठाया. क्या मामला सिर्फ प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ था, या फिर कुछ और था. पुलिस अब हर एंगल से इस मामले को सुलाझाने की कोशिश करेगी.
इस घटना के तुरंत बाद आसपास पुलिस और लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. इस पारिवारिक विवाद ने अमृतसर में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए पूर्व सीआरपीएफ डीएसपी से पूछताछ कर सकती है, ताकि असली सच्चाई सबके सामने आ सके.

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

अखिल भारतीय कोली समाज संस्थान नई दिल्ली|एक खसम की तीन तीन पत्नियां,एक भी सगी नहीं,

*अरे भाई आखिर कहना और करना क्या चाहते हो,,,,,, जो समाज जितना संगठित होगा उसकी ताकत राजनीतिक रूप से उतनी ही महत्वपूर्ण होगी चाहे वह

[the_ad id="2269"]