[aioseo_breadcrumbs]

लवर’ से शादी के लिए पत्नी ने करा दी पति की हत्या; प्रेमी ने शराब पिलाई फिर गला घोंटकर मार डाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उन्नाव में ‘लवर’ से शादी के लिए पत्नी ने करा दी पति की हत्या; प्रेमी ने शराब पिलाई फिर गला घोंटकर मार डाला
उन्नाव: जिले के जाजमऊ थाना क्षेत्र में स्थित एकलाख नगर निवासी इमरान उर्फ काले की हत्या किसी और ने नहीं उसकी पत्नी ने कराई थी. इस हत्याकांड के खुलासे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि इमरान की पत्नी शिफा ने अपने प्रेमी फरमान और उसके साथी रफीक के साथ मिलकर पति की हत्या करा डाली. पूरी प्लानिंग के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. मर्डर का खुलासा बीघापुर के सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने किया.
प्रेम विवाह से शुरू कहानी, हत्या पर खत्म: इमरान और शिफा की लव-हेट स्टोरी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. पहले पति को छोड़ने के बाद शिफा ने इमरान से प्रेम-विवाह किया था. इमरान ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाता था, लेकिन वह नशे की लत का शिकार था. घरेलू परिस्थितियां ठीक नहीं थीं और आर्थिक हालात कमजोर थे. करीब 3 साल पहले शिफा की मुलाकात अचलगंज के तुरकिया बदर गांव निवासी फरमान उर्फ चुना से हुई. शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इमरान जब घर पर नहीं रहता, तब फरमान शिफा के घर आने-जाने लगा. कुछ समय बाद वह सऊदी अरब चला गया, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी रही.
जब गर्भवती हुई तो रची हत्या की साजिश: करीब 4 महीने पहले इमरान और शिफा के बीच झगड़ा हुआ. इसके बाद शिफा मायके चली गई. इसी बीच 16 जून को फरमान सऊदी अरब से लौटकर वापस आया. उसने शिफा के संपर्क किया. इमरान को जब पत्नी के पुराने संबंधों की भनक लगी, तो उसने शिफा को वापस घर बुला लिया. 1 जुलाई को शिफा को पता चला कि वह प्रेमी फरमान के बच्चे की मां बनने वाली है. इस पर फरमान ने गर्भपात की सलाह दी, लेकिन शिफा गर्भपात के लिए तैयार नहीं हुई. उसने फरमान से शादी करने की बात कही और पति इमरान को हटाने की योजना बनाई.
शराब पिलाई फिर प्लानिंग के तहत कत्ल: 6 जुलाई की शाम फरमान ने अपने गांव के दोस्त रफीक कुरैशी उर्फ लाली को इस योजना में शामिल किया. सबसे पहले इमरान को घर से बाहर बुलाकर शराब पिलाई और फिर उसे उसके घर छोड़ दिया, ताकि किसी को शक न हो. इसके बाद शिफा के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल करके इमरान को दोबारा बाहर बुलाया. इमरान, पहले से ही नशे में था. वह गांव के बाहर मिलने पहुंचा, जहां फरमान और रफीक ने उसे फिर से शराब पिलाई. जब वह पूरी तरह बेहोश हो गया तो उसे बाइक पर बैठाकर अचलगंज थाना क्षेत्र के सिटी ट्रेन नाले पर स्थित पुल पर ले जाया गया. वहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. लाश को नाले में फेंक दिया.
पुलिस को मोबाइल से मिला सुराग: घटना के बाद जब इमरान घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और व्हाट्सएप कॉल्स के रिकॉर्ड की मदद जांच शुरू की. मोबाइल की अंतिम लोकेशन और कॉल डिटेल्स से फरमान और शिफा की भूमिका सामने आ गई. पूछताछ के बाद शिफा और फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, तीसरा आरोपी रफीक कुरैशी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. शिफा ने गिरफ्तारी से पहले पूरे मोहल्ले में खुद को पीड़ित और बेगुनाह साबित करने की कोशिश की थी. उसने पति की गुमशुदगी पर रोना-धोना भी किया, जिससे किसी को शक नहीं हुआ. पुलिस की पैनी नजर और डिजिटल सबूतों के चलते सच सामने आ ही गया.
स्थानीय लोगों में इस हत्याकांड को लेकर गहरा आक्रोश है. एक बुजुर्ग मोहल्लेवासी ने कहा कि ऐसा विश्वासघात तो हमने फिल्मों में भी नहीं देखा था. यह सबक है, कि रिश्तों में विश्वास और छल कितना खतरनाक हो सकता है. सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि घटना में शामिल पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस प्रेमी के दोस्त की तलाश कर रही है.

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]