[aioseo_breadcrumbs]

अजमेर में 5-रुपए को लेकर चाचा-भतीजे की चाकू मारकर हत्या:7 घायल, 50 से ज्यादा लोगों ने किया हमला; वॉट्सऐप पर शुरू हुआ था विवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अजमेर में 5-रुपए को लेकर चाचा-भतीजे की चाकू मारकर हत्या:7 घायल, 50 से ज्यादा लोगों ने किया हमला; वॉट्सऐप पर शुरू हुआ था विवाद

अजमेर

अजमेर में चिकन की रेट 5 रुपए बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने चाकू मारकर चाचा-भतीजे की हत्या कर दी। चाकू और कांच की बोतलों के हमले में दोनों पक्ष के 7 लोग घायल हो गए।
घटना रामगंज में किसान भवन के पास पाकीजा मीट शॉप की मंगलवार दोपहर 3 बजे की है। घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।
रामगंज थाना प्रभारी डॉ.रविश सामरिया ने बताया- दोनों पक्ष मीट की दुकान चलाते हैं। चाचा-भतीजा के पक्ष वाले 135 रुपए किलो चिकन बेचते हैं। वहीं हमलावर पक्ष 145 रुपए किलो चिकन बेचता है।
हमलावर पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चिकन की रेट 5 रुपए बढ़ाने का दबाव बनाया था। इस बात पर दोनों पक्षों में वॉट्सऐप पर विवाद हुआ था। बात नहीं मानने पर आज हमला कर दिया।
4 युवकों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। हमलावरों ने दुकान से मीट काटने वाले छुर्रे को उठाकर हमला किया था।
एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर अलग-अलग टीम में बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर एफएसएल और एमओबी टीम की ओर से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

वॉट्सऐप ग्रुप पर शुरू हुआ था विवाद

एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया- मीट की रेट को लेकर वॉट्सऐप ग्रुप पर झगड़ा शुरू हुआ था। जो बाद में मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। इमरान पुत्र रहीम और शाहनवाज पुत्र शब्बीर अहमद की मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। वॉट्सऐप ग्रुप में भी आपस में दोनों पक्षों में बहस चल रही थी।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- 50 से 60 हमलावर आए थे

प्रत्यक्षदर्शी रईस ने बताया- पहले दो लोग आए। बाद में थार, बाइक और अन्य वाहनों से 50 से 60 लोग पहुंचे। वे कट्‌टों में भरकर कांच की बोतलें लेकर आए थे।
उन्होंने अचानक इमरान और उनके भतीजे शाहनवाज की मीट शॉप पर हमला कर दिया। बोतलें फेंकने लगे और चाकूबाजी की।

दोनों पक्षों के 7 लोग घायल

मीट शॉप पर आया दूसरा पक्ष सोगरान मोहल्ला दरगाह एरिया का था। इस पक्ष के यूनुस (25) पुत्र मोहम्मद अली, एहसान (30) पुत्र अल्लाह बख्श और इमरान (22) पुत्र अब्दुल अली घायल हैं।

वहीं मीट शॉप वालों के पक्ष के सलमान (27) पुत्र शब्बीर, शाहरुख (30) पुत्र शब्बीर, शाहबाज कुरैशी (32) पुत्र शब्बीर और इरफान कुरैशी (39) घायल हैं।

राजीनामा का बोलकर हमला किया

घायल सलमान ने बताया- दोनों पक्षों के बीच सोमवार (14 जुलाई) से ही विवाद चल रहा है। राजीनामा करने की बात बोलकर दूसरा पक्ष दुकान में घुसा था। उनके पीछे 10-15 लोग छुरी और अन्य हथियार लेकर आ गए। पीछे से हमला कर दिया। हमलावरों में डिग्गी बाजार में रहने वाले अब्दुल अली, एहसान, अल्लाह रखा, आवेश, सलमान, टीटू सहित अन्य लोग थे।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]