[aioseo_breadcrumbs]

ऑटो ड्राइवर ने महिला को थप्पड़ मारे, गाल सूजा:,,,खाटू श्याम बाबा हुए एक बार फिर शर्म सार,,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ऑटो ड्राइवर ने महिला को थप्पड़ मारे, गाल सूजा:छोटे बच्चे के किराए के लिए पीटा; खाटूश्यामजी के दर्शन कर रींगस रेलवे स्टेशन के लिए बैठे थे

सीकर / रींगस

सीकर के खाटूश्यामजी में दर्शन कर रींगस रेलवे स्टेशन लौट रही महिलाओं के साथ टेम्पो ड्राइवर ने मारपीट कर दी। महिलाओं का आरोप है कि छोटे बच्चे के किराए के लिए टेम्पो ड्राइवर ने थप्पड़ मारे, जिससे एक महिला का गाल सूज गया।
टेम्पो ड्राइवर किराया लेकर भाग गया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है।
दर्शन कर ट्रेन में बैठने के लिए आए थे रींगस महिला सीमा और शबाना ने बताया- वो अपने बच्चों के साथ चित्तौड़गढ़ से खाटूश्यामजी दर्शन करने आई थी। वापस चित्तौड़गढ़ जाने के लिए रींगस रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। इसके लिए खाटूश्यामजी से एक टेम्पो में बैठ गए। रींगस पहुंचने पर जब पैसे देने लगे तो टेम्पो ड्राइवर ने छोटे बच्चे का भी किराया मांगा।

ड्राइवर ने थप्पड़ मारा, गाल सूजा

महिला ने बताया- हमने कहा कि छोटे बच्चे का क्या किराया लोगे। इस बात पर तैश में आकर टेम्पो ड्राइवर ने शबाना के गाल पर थप्पड़ मार दिया और किराया लेकर वहां से भाग गया। घटना में महिला शबाना का गाल सूज गया।
महिलाओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिलाओं ने पुलिस से कहा कि आज उनके साथ ऐसा हुआ है, कल किसी और के साथ हो सकता है।

ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन जब्त

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया-महिलाओं के साथ मारपीट और थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिलाओं से घटना की जानकारी ली। मामले में ड्राइवर असलम खान (25) निवासी अखेपुरा, मकराना को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।
बता दें कि इससे पहले खाटूश्यामजी में एक परिवार के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई थी। 11 जुलाई (शुक्रवार) को बारिश से बचने के लिए दुकान में घुसे परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की घटना हुई थी

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]