अजमेर में मीट रेट विवाद में एक और हत्या:चाकूबाजी के आरोपी को गाड़ी से कुचला; रिश्तेदार की मौत का लिया बदला, 2 गिरफ्तार
अजमेर
अजमेर में मीट की रेट को लेकर हुए विवाद के बीच चाकू बाजी की घटना सामने आई थी। जिसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई थी। रिश्तेदारों की मौत का बदला लेने के लिए मृतकों के दो रिश्तेदारों ने नामजद आरोपी को दूसरे दिन मौत के घाट उतार दिया।
नामजद आरोपी के अकेले होने का फायदा उठाकर उसे गाड़ी से टक्कर मार कर फरार हो गए। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक की बहन ने हत्या की शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी चेक करते हुए मृतक चाचा-भतीजे के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों की मौत का बदला लेने के लिए हत्या को अंजाम दिया। शनिवार को मामले का खुलासा एसपी वंदिता राणा की ओर से किया गया।
रेट को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हुआ था
एसपी वंदिता राणा ने बताया कि मीट की रेट को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। मामले में पूर्व में 4 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया है। वही इस मामले में 17 जुलाई को एक बॉडी मिली थी। जो की अपोजिट पक्ष के रिश्तेदार की थी। प्रारंभिक जांच में वह एक्सीडेंट लग रहा था।
चाकू बाजी में मारे गए युवकों के दोनों रिश्तेदार
एसपी ने बताया कि सीसीटीवी चेक किए गए तब i20 गाड़ी को आईडेंटिफाई किया गया। संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। जिस पर यह मामला भी मर्डर से रिलेटेड निकला था। गाड़ी में दो लोग थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में चाकू बाजी में मारे गए दो युवकों के दोनों रिश्तेदार हैं।
एसपी वंदिता राणा ने बताया कि बदला लेने की भावना से इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। मृतक शराब के नशे में था। वह नग्न अवस्था में घूम रहा था। कई लोगों ने मृतक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली थी। संभावित सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद ही आरोपियों को जानकारी मिली होगी। हालांकि इन सभी विषयों पर अनुसंधान किया जा रहा है।
गुस्सा आने पर वारदात को अंजाम दिया
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों सड़क से जा रहे थे। तभी इसे घूमते हुए देखा और गुस्सा आने पर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने गाड़ी से टक्कर मारकर मर्डर किया था। दोनों आरोपी दरगाह क्षेत्र के रहने वाले इस्माइल और शमीर खान है
पूर्व में 3 आरोपियों एहसान कुरैशी (32), यूसुफ कुरैशी (28) और इमरान कुरैशी (23) को गिरफ्तार किया गया है।
मीट शॉप पर चाकू मारकर भागे थे
वारदात रामगंज में किसान भवन के पास पाकीजा मीट शॉप की है। यहां मंगलवार दोपहर 3 बजे 50 से 60 लोग गाड़ियों में भरकर आए थे। दोनों पक्षों के बीच मीट की रेट को लेकर विवाद था। चाचा-भतीजा के पक्ष वाले 135 रुपए किलो चिकन बेचते थे। वहीं हमलावर पक्ष 145 रुपए किलो चिकन बेचता है।
हमलावर पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चिकन की रेट 5 रुपए बढ़ाने का दबाव बनाया था। इस बात पर दोनों पक्षों में वॉट्सऐप पर विवाद हुआ था। बात नहीं मानने पर चाकूबाजी कर हत्या कर दी थी।
दोनों पक्षों के 7 लोग घायल थे मीट शॉप पर आया दूसरा पक्ष सोगरान मोहल्ला दरगाह एरिया का था। इस पक्ष के यूनुस (25) पुत्र मोहम्मद अली, एहसान (30) पुत्र अल्लाह बख्श और इमरान (22) पुत्र अब्दुल अली घायल हैं। वहीं मीट शॉप वालों के पक्ष के सलमान (27) पुत्र शब्बीर, शाहरुख (30) पुत्र शब्बीर, शाहबाज कुरैशी (32) पुत्र शब्बीर और इरफान कुरैशी (39) घायल हैं।
पूर्व में 4 आरोपियों को किया था गिरफ्तार
रामगंज थाना पुलिस ने पूर्व में 3 आरोपियों एहसान कुरैशी (32), यूसुफ कुरैशी (28) और इमरान कुरैशी (23) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी इलाज के लिए हॉस्पिटल आए थे। लियाकत नाम का आरोपी डिटेन लिया था। वह हॉस्पिटल में भर्ती है।
नामजद आरोपी का भी मिला था शव
पुलिस को बुधवार सुबह रामगंज एरिया में नग्न हालत में एक युवक घायल मिला था। उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां मौत हो गई। युवक का नाम गुलाम नसरूद्दीन था, जो चाकूबाजी मामले में नामजद था और हमलावर पक्ष का रिश्तेदार था। मृतक की बहन कुचामन निवासी प्रवीण बानो ने हत्या का माला दर्ज करवाया







