[aioseo_breadcrumbs]

विदाई समारोह में भावुक हुए एसपी मृदुल,,,,,2,,,युवक का सुसाइड, जूली बोले-अब तक थाना सस्पेंड हो जाता:,,,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

युवक का सुसाइड, जूली बोले-अब तक थाना सस्पेंड हो जाता:नेताओं के सामने रोई मृतक की दादी और ताई, बोली- पुलिस दबाव बनाने में लगी

अलवर

अलवर में 11 दिन पहले पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर 22 साल के लड़के ने सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट में 3 पुलिसकर्मियों सहित कुल 6 लोगों के नाम लिखे हैं। दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी आज मृतक के घर परिवार को ढाढंस बंधाने पहुंचे। दोनों नेताओं के सामने मृतक की दादी और ताई बिलखने लगी।
बोली- ‘उनका बेटा चला गया और पुलिस दबाव बनाने में लगी है। बार-बार थाने में बुलाते हैं। हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। थाना प्रभारी रमेश सैनी बार-बार दबाव बनाने में लगा है। सुसाइड नोट के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।’ जूली बोले- मामले पर सरकार कोई जवाब नहीं देना चाह रही। अब तक तो थाना सस्पेंड हो जाना चाहिए था।
दरअसल, 7 जुलाई को युवक अमित सैनी और उसके दोस्त को चोरी के आरोप में पुलिस पकड़कर लेकर गई थी। पुलिसकर्मियों ने लॉकअप में रातभर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने वकील की मदद से उसे थाने से छुड़वाया लेकिन उसका मोबाइल, पर्स, बाइक पुलिस और अन्य लोगों के पास ही रह गए। इस प्रताड़ना के बाद युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था।

परिजन बोले- लाखों रुपए का लालच देते पुलिसकर्मी

नेताओं के सामने ताई ने रोते हुए बताया- पुलिसकर्मी लाखों रुपए का लालच देकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे है। बार-बार थाने बुलाकर धमकाते है। मेरे बच्चे के नाबालिग दोस्त पर भी मामले को झूठा बताने को लेकर दबाव बना रहे है। यहां तक कि जो हमारा साथ देते है, उनके घर जाकर उन्हें भी धमकाते है। हमें न्याय चाहिए।
पास में कुर्सी पर बैठी दादी भी रोती रही। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा- माई हिम्मत रखो। न्याय मिलेगा

मंत्री बोले- पुलिस ने दोषियों पर FIR तक दर्ज नहीं की

मामले को लेकर कांग्रेस ने भी धरना दिया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज मृतक के घर भी पहुंचे। दोनों नेताओं के सामने परिजन रोने लगे। हाथ जोड़कर न्याय की मांग की। परिजनों से मिलने के बाद पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह ने सुसाइड नोट दिखाते हुए कहा- बड़ी दुख की बात है।
अमित सैनी को पुलिस ने डराया-धमकाया और मारपीट की। सुसाइड नोट में नाम तक लिखे हैं। अमित पर झूठ बुलवाने के लिए दबाव डाला। पुलिस ने दोषियों पर FIR तक दर्ज नहीं की। इस मामले में लोकसभा और विधानसभा में उठाया जाएगा पूर्व मंत्री ने कहा- मृतक के नाबालिग दोस्त को भी बालिग बनाकर अरेस्ट कर लिया। इस मामले में भी जांच कराएंगे। इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जायेगा

नेता प्रतिपक्ष बोले – विधानसभा में उठाएंगे मामला

मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- कुछ दिन पहले सदर थाने का एसएचओ उनसे मिला था लेकिन किसी दूसरे विषय पर बात हुई थी। इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। तब सरकार को जवाब देना पड़ेगा।
इतना बड़ा केस हो गया। नाबालिग को बंद किया। फिर सुसाइड हो गया। निर्वस्त्र कर पीटा गया। तब भी सरकार कोई जवाब नहीं देना चाह रही। हम संविधान बचाने की बात करते हैं। अब तक थाना सस्पेंड हो जाना चाहिए। जिन पर आरोप है वे खुद ही थाने में बैठे है। ऐसे में क्या जांच करेंगे।

विदाई समारोह में भावुक हुए एसपी मृदुल कच्छावा:आवास से पुलिस लाइन तक घोड़े पर लेकर गए, लोगों का आभार जताया

भरतपुर

भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा को आज पुलिस लाइन में विदाई दी गई। कच्छावा का हाल ही में आई तबादला सूची में भरतपुर से नागौर एसपी के रूप में तबादला हुआ है। पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में एसपी कच्छावा को पुलिस जवानों और अधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाई। कार्यक्रम के दौरान एसपी मृदुल कच्छावा भावुक हो गए।
एसपी मृदुल कच्छावा को घोड़े पर बैठाकर बैंड बाजों के साथ पुलिस लाइन लेकर गए। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने एसपी मृदुल कछावा के 26 महीने के कार्यकाल को शानदार बताते हुए कहा कि एसपी के रूप में तो उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था को बड़े ही अच्छे से संभाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों के हर दुख दर्द में उनका साथ दिया। आमजन में पुलिस के ध्येय वाक्य ‘ अपराधियों में भय,आमजन में विश्वास’ को सही मायने में चरितार्थ किया।
एसपी मृदुल कच्छावा ने भी कहा कि भरतपुर में जो प्यार,सम्मान, अपनापन यहां की फोर्स के जवानों ने अधिकारियों ने दिया। अपराध नियंत्रण में जिस तरह से टीम भावना से काम किया उसी की बदौलत भरतपुर में 250 से अधिक बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाब हो सके। हर बड़ी व छोटी वारदात का खुलासा किया। भरतपुर की जनता ने भी इसमें पूरा सहयोग किया,उसके लिए सभी का आभार जताया।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]