[aioseo_breadcrumbs]

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने किया रात्रि को जानी शहर में वर्तमान स्थित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने किया रात्रि को जानी शहर में वर्तमान स्थित
अधिकारियों को सतर्कता एवं तत्परता से कार्य करने के दिए निर्देश
अजमेर, 22 जुलाई। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने मंगलवार रात्रि को वर्षा के पश्चात वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए शहर में विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ब्रहमपुरी, कालाबाग, बजरंगगढ़ चौराहा, गुलमोहर कॉलोनी तथा सागर विहार पाथ वे की व्यवस्थाओं का विशेष रूप से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री देशल दान ने अजमेर शहर में जल निकासी की अब तक की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शहर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति शेष नहीं रहे और जनजीवन शीघ्र सामान्य हो गया है। आनासागर झील के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए एस्केप चैनल के गेट खुले हुए हैं। जलस्तर के सुरक्षित स्तर पर आते ही गेट को पुनः बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एस्केप चैनल से बाहर निकलने वाले जल मार्गों के अलावा बाकी सभी क्षेत्रों से जल की निकासी हो चुकी है। सुरक्षित स्तर प्राप्त होने तक गेट के गेज को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि अधिकारी किसी भी आकस्मिक स्थिति से समय रहते निपटने के लिए सतर्क एवं तत्परता से कार्य करे। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रें में फील्ड पर तैनात रहें और लगातार स्थिति पर नजर रखें।
श्री लोक बन्धु ने कहा कि वर्तमान समय में स्थिति नियंत्रण में है लेकिन आगामी मौसम की संभावनाओं को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क और तत्पर रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और जन सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]