[aioseo_breadcrumbs]

सांवलिया सेठ को अजब-गजब चढ़ावे:कोई चांदी के बुलेट-गन तो कोई फ्यूल मशीन दान कर रहा,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजस्थान में सांवलिया सेठ को अजब-गजब चढ़ावे:कोई चांदी के बुलेट-गन तो कोई फ्यूल मशीन दान कर रहा, पोकलेन-डंपर, रावण तक भेंट किए

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ स्थित भगवान श्री सांवलिया सेठ को अजब-गजब चढ़ावे आते हैं। पिछले दिनों पोकलेन मशीन, डंपर, अफीम के पौधे, चांदी के रावण, फ्यूल मशीन, चांदी की हथकड़ी, बैलगाड़ी, पगड़ी तक भक्तों ने भेंट किए हैं। अब एक भक्त ने चांदी के बुलेट के साथ गन और लहसुन दान किए हैं। दावा किया जा रहा है कि पहली बार ऐसा है कि किसी श्रद्धालु ने गन चढ़ाई है।
यह चढ़ावा मंदिर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
श्रीसांवलियाजी मंदिर में 6 जुलाई को चांदी से बने पेट्रोल पंप की मशीन की प्रतिकृति भेंट की गई थी।
26 जनवरी को श्रीसांवलियाजी मंदिर में चांदी से बना हुआ रावण भेंट किया गया था।

चांदी से बनी गन का वजन 300 ग्राम

चांदी से बनी गन का वजन 300 ग्राम है। इसे बहुत ही सुंदर तरीके से और बारीकी से तैयार किया गया है। इसके साथ चांदी की 1 गोली (बुलेट) भी चढ़ाई गई है। साथ ही 2 चांदी की लहसुन भी चढ़ाए हैं। इन सबको मिलाकर कुल वजन 490 ग्राम है।

मंदिर के भंडार में सुरक्षित रखवाई भेंट

बंदूक और गोली किसी अज्ञात भक्त ने चढ़ाई है। उसने अपना नाम गुप्त रखा है। अब यह भेंट मंदिर के भंडार में सुरक्षित तरीके से रखवा दी गई है।
28 अप्रैल को मध्य प्रदेश के एक भक्त ने चांदी का डंपर, 2 पोकलेन और 1 चेन भेंट की थी

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]