[aioseo_breadcrumbs]

अजमेर में स्कूल बस डिवाइडर पर चढ़ी:30 से ज्यादा बच्चे थे सवार, स्थानीय लोग बोले- तेज स्पीड में चला रहा था ड्राइवर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रिपोर्टर रेखा कुमावत
लोहागल अजमेर

अजमेर में स्कूल बस डिवाइडर पर चढ़ी:30 से ज्यादा बच्चे थे सवार, स्थानीय लोग बोले- तेज स्पीड में चला रहा था ड्राइवर

अजमेर

अजमेर के लोहागल क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 30 से ज्यादा स्टूडेंट सवार थे। स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बच्चों को तुरंत बस से बाहर निकल गया।
हालांकि हादसे में किसी के चोट नहीं आई है। स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भिजवाया गया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार लोहागल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। बस में करीब 30 से ज्यादा बच्चे सवार थे। इस दौरान बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस के डिवाइडर पर चढ़ते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
लोगों के द्वारा तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकाल लिया। हालांकि हादसे में किसी भी बच्चे की चोट नहीं आई है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बस के एक्सीडेंट की सूचना पर स्कूल के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। बाद में दूसरी बस मंगवा कर बच्चों को स्कूल भिजवाया गया।
स्थानीय निवासी राम सिंह राठौड़ ने बताया कि तेज स्पीड में बस को चलाया जा रहा था। ड्राइवर के द्वारा ओवरटेक करने के चक्कर में बच्चों की जान को खतरे में डाल दिया। बेकाबू होकर बस डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि किसी भी बच्चों के लगी नहीं है। प्रशासन को इन सभी बस चालकों को नियमों की पालन करवाने के लिए पाबंद करने की जरूरत है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]