[aioseo_breadcrumbs]

इंसानियत शर्मशार! कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

इंसानियत शर्मशार! कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

इंसानियत शर्मशार कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरलसीसीटीवी और मोबाइल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी बेटे ने पहले गेट तोड़ा फिर अंदर घुसकर मां पर हमला किया

राजस्थान के कोटा में एक बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां को घर में घुसकर बेरहमी से पीटाआरोपी बेटे ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चप्पलों तथा लातों से मां पर हमला कियाआरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसमें घर में घुसकर मारपीट की भी शिकायत शामिल है
राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया. मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में बेटे ने अपनी मां पर जो क्रूरता दिखाई उसे देख हर कोई स्तब्ध है. वायरल वीडियो में बेटा अपनी बुजुर्ग मां को लात-घूंसे और चप्पलों से बेरहमी से पीटता दिख रहा है. वहीं, घर में मौजूद छोटे-छोटे बच्चे चीखते-चिल्लाते नजर आते हैं, मगर आरोपी को कोई फर्क नहीं पड़ता.
गेट तोड़, मां पर किया हमला
घटना कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां ओम ग्रीन मेडोज अपार्टमेंट में रहने वाली 65 वर्षीय संतोष बाई को उनके ही बेटे दीपू मेहरा ने घर में घुसकर पीटा. सीसीटीवी और मोबाइल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी बेटे ने पहले गेट तोड़ा फिर अंदर घुसकर मां पर हमला किया. इस दौरान बुजुर्ग महिला जमीन पर गिर गई लेकिन आरोपी रुका नहीं. वो उन्हें चप्पलों और लातों से पीटता रहा.
परिजनों ने घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा
वीडियो में घर के बच्चे और दूसरी महिला सदस्य बिलखते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो को खुद परिजनों ने सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपा, जिसके आधार पर अनंतपुरा पुलिस ने दीपू मेहरा को गिरफ्तार कर लिया है.
सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई

कई धाराओं में हुआ केस दर्ज
जांच अधिकारी एएसआई उदयसिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. मां की शिकायत के मुताबिक 20 जुलाई को आरोपी दीपू गेट तोड़ते हुए घर में घुसा और तोड़फोड़ शुरू कर दी. फिर मां और पिता के साथ मारपीट की. पुलिस के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद का है, लेकिन जिस तरह से आरोपी ने हिंसा की है, उसने हर किसी को सकते में डाल दिया है

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]