[aioseo_breadcrumbs]

थाने का एएसआई 5 हजार रुपए लेते गिरफ्तार:झगड़े के मामले में दो लोगों को छोड़ने की एवज में मांगी थी रिश्वत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

थाने का एएसआई 5 हजार रुपए लेते गिरफ्तार:झगड़े के मामले में दो लोगों को छोड़ने की एवज में मांगी थी रिश्वत

डूंगरपुर

डूंगरपुर जिले की एसीबी टीम ने चौरासी थाने के एएसआई को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई ने झगड़े के एक प्रकरण में परिवादी के भतीजे और एक अन्य व्यक्ति को छोड़ने के बदले रिश्वत मांगी थी।
डूंगरपुर एसीबी चौकी के सीआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके भाई और भतीजे को पुलिस थाना चौरासी के एएसआई जीवनलाल ने थाने में बंद कर दिया था।
परिवादी जब थाने पहुंचा और एएसआई से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि चार माह पहले लाबासादोड गांव में हुए एक झगड़े के प्रकरण में उन्हें बंद किया गया है। परिवादी के अनुरोध पर एएसआई ने उसके भाई को छोड़ दिया।
लेकिन जब परिवादी ने अपने भतीजे और एक अन्य व्यक्ति को भी छोड़ने का आग्रह किया, तो एएसआई ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। इसके बाद एसीबी ने 26 जुलाई को ही रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया।
सत्यापन के दौरान पता चला कि एएसआई ने परिवादी से पहले ही 3 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप लगाकर आरोपी एएसआई को थाने में परिवादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]