सांसद कंगना रनौत को झटका: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, मानहानि केस रद्द करने से इनकार
हिमाचल प्रदेश की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाई कोर्ट ने उनकी मानहानि की शिकायत रद्द करने संबंधी याचिका खारिज कर दी है।
बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कंगना रनौत की तरफ से दायर उस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने बठिंडा की अदालत में उनके खिलाफ चल रही आपराधिक मानहानि की शिकायत को रद्द करने की मांग की थी। न्यायमूर्ति त्रिभुवन दहिया की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ धारा 499 और 500 आईपीसी के तहत अभियोग बनता है और मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन आदेश विधि सम्मत है।








Users Today : 8
Users Yesterday : 15