[aioseo_breadcrumbs]

ऑनलाइन गेम में रुपए हारा, दादी की हत्या कर दी:बोला-गेम खेलने पर डांटती थी, गुस्से में गला दबा दिया; लोन चुकाने के लिए नकदी-गहने चुराए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ऑनलाइन गेम में रुपए हारा, दादी की हत्या कर दी:बोला-गेम खेलने पर डांटती थी, गुस्से में गला दबा दिया; लोन चुकाने के लिए नकदी-गहने चुराए

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर में 86 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उसके ही पोते ने की थी। आरोपी युवक 1 साल से ऑनलाइन गेम खेल रहा था और लाखों रुपए हार गया था।
कर्ज चुकाने के लिए उसने रिश्तेदारों और अलग-अलग मोबाइल ऐप से रुपए उधार लिए थे। मोबाइल गेम खेलने पर दादी उसे डांटती थी। वारदात वाले दिन भी युवक 15 हजार रुपए हार गया था। गुस्से में उसने दादी का तौलिए से गला घोंट दिया और वारदात को लूट का रूप देने की कोशिश की।

आरोपी पोते ने पूछताछ में कबूल कर लिया जुर्म

एसपी अमृता दुहन ने बताया- मनीष चुघ (24) ने 24 जुलाई को पुरानी आबादी थाना में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में उसने बताया कि उसकी दादी द्रोपदी देवी (86) की हत्या कर अज्ञात आरोपी सोने के गहने और नकदी लूट कर ले गया।
एसपी ने बताया- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और FSL, एमओबी और डॉग स्क्वॉड की टीमों को मौके पर बुलाया। तकनीकी सबूतों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया- कर्ज चुकाने के लिए घर से गहने और नकदी चुरा लिए थे।

ऑनलाइन गेम में हार गया था 2 लाख रुपए

पुलिस पूछताछ में मनीष ने बताया- मैं एसी रिपेयरिंग का काम करता हूं। 1 साल से एविएटर गेम खेल रहा था और करीब 2 लाख रुपए हार गया था। कर्ज चुकाने के लिए रिश्तेदारों और अलग-अलग मोबाइल ऐप से रुपए उधार लिए थे। दादी उसे मोबाइल पर गेम खेलने पर डांटती थी।
वारदात वाले दिन भी मैं ऑनलाइन गेम में करीब 15 हजार रुपए हार गया था। इस दौरान गुस्से और डिप्रेशन में तौलिए से गला घोंटकर दादी की हत्या कर दी थी। फिर उसके कानों की बालियां, घर से सोने के गहने और 18 हजार रुपए लेकर घर का सामान बिखेर दिया और मकान को बाहर से बंद कर काम पर चला गया था।

पुलिस की अपील- बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर नजर रखें

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने बच्चों को समय दें और उनके मोबाइल इस्तेमाल करने पर नजर रखें। पढ़ाई के नाम पर बच्चे कहीं गलत दिशा में तो नहीं जा रहे, इसकी नियमित जांच करें।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]