[aioseo_breadcrumbs]

क्षेत्रीय निवासियों से अवैध टोल वसूली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नसीराबाद समाचार

क्षेत्रीय निवासियों से अवैध टोल वसूली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

टोल गेट पर किया धरना प्रदर्शन

टोल प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, लिखित आश्वासन के बाद किया धरना समाप्त

नसीराबाद । नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के पीसांगन उपखंड के अन्तर्गत आने वाले जेठाना और गोला- टोल पर आस-पास के क्षैत्र के निवासियो से अवैध टोल वसुली के विरोध में आज क्षेत्रीय निवासियों ने नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी शिवप्रकाश गुर्जर के नेतृत्व में टोल का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया ।

आज सुबह बड़ी संख्या में टोल के आसपास के गांव के ग्रामीणों ने टोल पर पहुंच कर टोल वसूली का विरोध किया एवं जमकर नारेबाजी कर एवं धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के नियम अनुसार ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के अनुसार टोल के 20 किलो मीटर तक के क्षेत्रीय निवासियों को टोल में रियायत दी जाती है परंतु टोल प्रशासन द्वारा टोल के आसपास के क्षेत्र के निवासियों से अवैध वसूली की जाती है ।

ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन पर टोल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा सकारात्मक वार्ता एवं लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया ।

इस अवसर पर श्रीनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संपत सिंह राठौड़ पीसागन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश चौहान पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमावत करनोस सरपंच मोती गुर्जर नागेलाव सरपंच सुवालाल चौहान बुधवाड़ा सरपंच जगदीश गुर्जर मकरेडा सरपंच हनुमान वैष्णव जेठाना सरपंच पदम छाजेड़ युवा कांग्रेस पीसांगन के अध्यक्ष राजेंद्र नरूका मंडल अध्यक्ष उगम कुमावत तेजू गुर्जर दिलीप हरचंद सत्यनारायण कुमावत रामचंद्र गुजर राजेंद्र गौड रवि कुमावत सगीर अहमद प्रेम खटाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]