[aioseo_breadcrumbs]

महिला की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार:दीवार पर सिर मारकर किया था मर्डर, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महिला की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार:दीवार पर सिर मारकर किया था मर्डर, शराब के नशे में हुआ था झगड़ा

अजमेर

अजमेर में पत्नी की हत्या करने वाले ऑटो ड्राइवर पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चार अगस्त को शराब के नशे में पत्नी को मौत के घाट उतारा था। गिरफ्तार आरोपी से क्लॉक टावर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले का खुलासा एसपी वंदिता राणा ने मंगलवार को किया।
एसपी वंदिता राणा ने बताया कि क्लॉक टावर थाने में सूचना मिली थी कि एक महिला की सीढ़ी से गिरने पर मौत हो गई है। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और महिला को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में पहुंच कर पोस्टमार्टम करवाया था। महिला के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही थी। शुरुआत में परिवार वाले सीमा के सीढ़ियों से गिरने से मौत होना बता रहे थे। सख्ती से पूछताछ की गई तो देवर और देवरानी ने बताया कि महिला के पति ने उससे मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले में मुकदमा दर्ज कर पति खटीक मोहल्ला निवासी लक्ष्मण खटीक (40) को गिरफ्तार कर लिया।

सीमा की यह दूसरी शादी थी। महिला 6 साल से रह रही थी। पूर्व पति की मौत हो चुकी थी। महिला के 2 साल की बच्ची भी है।
एसपी ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है। रोजाना पत्नी से शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा भी होता था। आवेश में आकर उसने इतनी मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। जांच में सामना आया कि आरोपी ने पत्नी को दीवार पर सिर मारा था। जिससे उसकी गहरी चोट आने पर मौत हो गई। एसपी ने बताया कि शुरुआती में परिवार के लोग घबरा गए थे। जिसके चलते उन्होंने गुमराह करने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में कॉर्पोरेट करके उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दी। मामले में अनुसंधान जारी है। परिवार अभी भी शक के घेरे में है

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]