KAL KA SAMRAT NEWS INDIA

हर नजरिए की खबर, हर खबर पर नजर

Home » राजस्थान के इन 8 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट… चलेगी तेज रफ्तार हवाएं और तापमान पहुंचेगा 45 डिग्री तक

राजस्थान के इन 8 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट… चलेगी तेज रफ्तार हवाएं और तापमान पहुंचेगा 45 डिग्री तक

Spread the love

राजस्थान के इन 8 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट… चलेगी तेज रफ्तार हवाएं और तापमान पहुंचेगा 45 डिग्री तक

वैशाख मास में दिनों दिन लोग शहरवासी सूर्यदेव की तपिश से परेशान है। इस बीच प्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ जगहों पर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

जयपुर,
वैशाख मास में दिनों दिन लोग शहरवासी सूर्यदेव की तपिश से परेशान है। इस बीच प्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ जगहों पर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

मौसम केंद्र जयपुर ने येलो अलर्ट जारी किया है। जोधपुर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है।

इधर शुक्रवार को कोटा में भी गर्मी के तेवर बरकरार हैं। माउंटआबू में दोपहर के समय धूप का असर तीखा रहने से राहगीरों को छांव का सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
गर्मी में डिजाइनर मटके-कैंपर की मांग बढ़ी
गर्मी का असर तेज होने के साथ ही देसी फ्रीज यानी मटकों की मांग बढ़ी।.

Skip to content