[aioseo_breadcrumbs]

आज रात से राजस्थान रोडवेज बस का सफर महंगा:किराए में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी, जानें-किस कैटेगरी की बस में कितना बढ़ा किराया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आज रात से राजस्थान रोडवेज बस का सफर महंगा:किराए में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी, जानें-किस कैटेगरी की बस में कितना बढ़ा किराया

जयपुर

राजस्थान रोडवेज की बस में सफर करना महंगा हो गया है। किराए में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार की ओर से बसों के किराए में बढ़ोतरी के आदेश जारी किए गए हैं। नई दरें मंगलवार रात 12 बजे से लागू होंगी।
रोडवेज की सभी प्रमुख बस कैटेगरी जैसे साधारण, एक्सप्रेस, सेमी डीलक्स, डीलक्स, वातानुकूलित (AC) और सुपर लग्जरी बसों में प्रति किलोमीटर किराया बढ़ा दिया है। यात्रियों को अब नई दरों से भुगतान करना होगा। साधारण बसों से लेकर सुपर लग्जरी बसों तक, सभी श्रेणियों में 10 से 20 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया- यह बढ़ोतरी सरकार की ओर से तय दरों के अनुसार की गई है। इसके तहत सभी श्रेणियों में औसतन 10 प्रतिशत किराया बढ़ाया गया है।

अतिरिक्त चार्ज पहले जैसा ही रहेगा

किराए में बढ़ोतरी के बावजूद अतिरिक्त चार्ज की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों से अलग से लिए जाने वाले अधिभार पहले की तरह ही वसूले जाएंगे। यह दरें राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर लागू होंगी।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]