[aioseo_breadcrumbs]

व्हाट्सएप पर इनविटेशन कार्ड भेजकर 92 हजार की ठगी:साइबर ठगों ने तीन सर्राफा व्यापारियों को बनाया निशाना, खाते से कटे पैसे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

व्हाट्सएप पर इनविटेशन कार्ड भेजकर 92 हजार की ठगी:साइबर ठगों ने तीन सर्राफा व्यापारियों को बनाया निशाना, खाते से कटे पैसे

बारां

बारां जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को शहर के तीन सर्राफा व्यवसायी भी इसका शिकार हो गए। तीनों ने साइबर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

एपीके फाइल हुई डाउनलोड

साइबर थाना पुलिस के अनुसार, व्यापारियों को किसी अनजान नंबर से एक इन्विटेशन कार्ड का मैसेज मिला था। उन्होंने आमंत्रण पत्र समझकर लिंक पर क्लिक कर दिया। इससे एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। कुछ ही देर बाद उन्हें बैंक खातों से राशि कटने का मैसेज मिला, तब उन्हें ठगी का पता चला।

पुलिस ने होल्ड कराई राशि

पुलिस के अनुसार सर्राफा व्यापारी पुष्पेंद्र सोनी के खाते से 21 हजार, दीपक सोनी के खाते से 45 हजार और गोपाल सोनी से 26 हजार रुपए की ठगी हुई है। साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यापारियों से ठगी गई राशि को होल्ड करवा दिया है।

लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

साइबर थाना पुलिस ने लोगों से किसी भी लुभावने लिंक, अनजान एपीके फाइल आदि पर क्लिक नहीं करने और सतर्कता बरतने की अपील की है। थोड़ी सी चूक से लोग हजारों रुपए की ठगी का शिकार हो रहे हैं

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]