[aioseo_breadcrumbs]

जयपुर: राजस्थान में मुफ्त बिजली का नया फॉर्मूला, इन उपभोक्ताओं को 17000 रुपए सब्सिडी देगी सरकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जयपुर: राजस्थान में मुफ्त बिजली का नया फॉर्मूला, इन उपभोक्ताओं को 17000 रुपए सब्सिडी देगी सरकार
09 अगस्त शनिवार 2025

जयपुर: राजस्थान में मुफ्त बिजली का नया फॉर्मूला अभी लागू नहीं हुआ है, लेकिन राज्य सरकार उन सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी के 17000 रुपए देगी, जिन्होंने स्वदेशी सोलर पैनल लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष 27 मार्च को योजना की घोषणा की थी। इसमें वे सभी उपभोक्ता शामिल हैं, जिन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगाए हैं। विदेशी ब्रांड या आयातित पैनलों पर अनुदान नहीं मिलेगा। ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने भी सहमति दे दी है। वित्त विभाग फिलहाल डिस्कॉम्स और ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव की जांच कर रहा है। यही कारण है कि सीएम की घोषणा के बावजूद अब तक नई योजना लागू नहीं की जा सकी है।

अभी 6200 करोड़ दे रहे:

अभी मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना के तहत सालाना करीब 6200 करोड़ की मुफ्त बिजली घरेलू उपभोक्ताओं को दी जा रही है। इसमें अधिकतम छूट 562.50 रुपए तक है। इसमें सभी रजिस्टर्ड घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं।
77 लाख
उपभोक्ता के लिए सामुदायिक सोलर संयंत्र।
27 लाख
भवनों की छत पर लगेंगेपैनल।
01 रुपए
यूनिट का इंसेंटिव मिलेगा जो बिजली बचाएंगे (डेढ़ सौ यूनिट तक खपत)।

1.1 किलोवाट क्षमता का पैनल लगाएंगे:

हर घरेलू उपभोक्ता को 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा। इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। केन्द्र सरकार से सब्सिडी के रूप में 33000 रुपए मिलेंगे और बाकी 17 हजार रुपए राज्य सरकार वहन करेगी। इससे ज्यादा क्षमता का रूफटॉप सोलर लगाएंगे, तब भी राज्य सरकार अधिकतम 17 हजार रुपए ही वहन करेगी। बाकी सब्सिडी राशि केन्द्र सरकार स्तर पर निर्धारित रूप से मिलती रहेगी। डिस्कॉम्स के मुताबिक प्रदेश के 1.04 लाख घरेलू उपभोक्ता इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]