[aioseo_breadcrumbs]

राजस्थान में नीले-ड्रम में मिली  युवक की लाश:गलाने के लिए शव पर नमक डाला;

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजस्थान में नीले-ड्रम में मिली यूपी के युवक की लाश:गलाने के लिए शव पर नमक डाला; पत्नी-तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा गायब

अलवर /खैरथल

राजस्थान के खैरथल-तिजारा में यूपी के मेरठ जैसा मामला सामने आया है। एक घर की छत पर नीले ड्रम में युवक का शव मिला है। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था।
युवक की पत्नी, तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा गायब है। मामला किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी का रविवार दोपहर 3 बजे का है।
डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के नवादिया नवाजपुर निवासी हंसराम उर्फ सूरज की लाश मिली है। मकान से बदबू आने पर मकान मालिक राजेश शर्मा की पत्नी मिथलेश ने पुलिस को कॉल किया था। मौके पर पहुंचे तो छत पर बने कमरे में नीले ड्रम में शव पड़ा मिला। जिस पर नमक डाल रखा था। युवक का धारदार हथियार से गला काटा गया था।

युवक परिवार के साथ किराए से रहता था

डीएसपी ने बताया- हंसराम परिवार के साथ किराए से रहता था। हंसराम को डेढ़ महीने पहले छत पर बना कमरा किराए पर दिया था। हंसराम पत्नी और तीन बच्चों के साथ यहां रहता था। वह किशनगढ़बास में ईंट-भट्टे पर काम करता था।

मकान मालिक के बेटे ने ही दिलाया था कमरा

डीएसपी ने बताया- जितेंद्र ने ही हंसराम को किराए पर कमरा दिया था। हंसराम नशे का आदी था और अक्सर जितेंद्र के साथ बैठकर शराब पीता था। शनिवार से ही हंसराम की पत्नी सुनीता और तीन बच्चे गायब है। वहीं राजेश का बेटा जितेंद्र भी उसी दिन से गायब है।

जितेंद्र की पत्नी की हो चुकी मौत

डीएसपी राजेंद्र सिंह निर्वाण ने बताया- मौके पर घर के अंदर राजेश का 14 साल का पोता और राजेश की पत्नी मिथिलेश मिली। मिथिलेश ने बताया- जितेंद्र की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी। मिथिलेश के पति राजेश शर्मा प्रॉपर्टी कारोबारी है। वे 2 से 3 दिन में घर आते हैं।
मिथिलेश ने बताया- शनिवार को जन्माष्टमी के चलते वह बाजार गई थी। इसके बाद लौटी तो उसे घर में सुनीता और उसके बच्चे दिखाई नहीं दिए। शाम तक जितेंद्र भी घर नहीं लौटा। सुबह जब बदबू आई तो मैंने 100 नंबर पर कॉल किया।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]