मिले सुर मेरा तुम्हारा म्यूजिकल लवर्स ग्रुप का संगीत कार्यक्रम हुआ
अजमेर जिले के प्रमुख म्यूजिकल ग्रुप मिले सुर मेरा तुम्हारा म्यूजिकल लवर्स ग्रुप के सदस्यों ने देश भक्ति के साथ कृष्ण भजन, फिल्मी गानो का मनमोहक कार्यक्रम अजमेर रोडवेज बसस्टैंड के पास एक होटल में संपन्न हुआ। प्रवक्ता मनोज वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अजमेर में दिनांक 17 अगस्त रविवार को आयोजित यादगार संगीत संध्या कार्यक्रम में ग्रुप मेम्बर्स ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतिया देकर अपनी अमित छाप छोड़ते हुए सबका मन मोह लिया । इस अवसर पर जुलियन ने छाप तिलक सब छोड़, प्रकाश जेठरा ने यह देश है वीर जवानों का, सीमा शर्मा ने वंदे मातरम्.. संस्कृत सोंग तथा लता लखियानी ने ए मेरे वतन के लोगों वही शाजिया खान ने सत्यम शिवम सुन्दरम गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया । इसी क्रम में सुरेश ताराचंदानी,रितु मोतीरमानी, कमर जहाँ, कमल शर्मा, आजाद अपूर्वा, भगवती प्रसाद, धर्मराज, नरेश रतनानी,चंदन सिंह भाटी, श्रवण प्रजापत, आशुतोष पाराशर, नीतू भाटिया, महेश सैन,सतीश वर्मा,किरण वर्मा, विद्या जी, मधुरा जी, प्रकाश झमटानी, अनुराधा जी, मंजू चैनानी, नरेश पंवार, लक्ष्मण चैनानी, नीतू भाटिया, नरेंद्र यादव, अशोक जोशी, दीपक भार्गव, अज़ीज़ ख़ान, लता लख्यानी, मोहित, श्याम पारीक ने एकल गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ऊंचाइयों तक पहुचाया । इसके साथ ही ड्यूटी सॉंग को नोनी वरदानी-मोनिका शर्मा ने राधा कैसे ना जले, सीमा शर्मा-कमल शर्मा ने श्याम तेरी बंसी, किरण वर्मा-धर्म राज ने मच गया शोर, प्रदीप वाधवा-अशोक जोशी ने मेरा रंग दे बसंती चोला, अनूप गौड़-शकील ख़ान ने क्रान्ति फ़िल्म का मशहूर सॉंग चना जोर गरम, महेश सैन-मनोज वर्मा ने एसा देश है मेरा गाकर खूब वाहवाही लूटी । कार्यक्रम का संचालन कमर जहाँ- अंजू अरोड़ा,सुरेश ताराचंदानी ने किया।सभी सदस्य पारंपरिक भारतीय पोशाक में आए वही कुछ लोग तिरंगा शर्ट , साफ़ें में नजर आए ।इससे पूर्व शकील ख़ान-कमर जहाँ अनूप गौड़ मनोज वर्मा, मृणालिनी अपूर्वा, हेमलता शर्मा आदि ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन-माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।

Test
Tesstt






