[aioseo_breadcrumbs]

भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए समस्त अधिकारी रहे अलर्ट मोड पर – जिला कलक्टर अजमेर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए समस्त अधिकारी रहे अलर्ट मोड पर – जिला कलक्टर अजमेर 24 अगस्त। मौसम मौसम विभाग द्वारा अजमेर जिले के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन में समस्त अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा आगामी मानसून के संबंध में पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार अजमेर जिले में बारिश का रेड अलर्ट है। इसे देखते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सतर्क रहने और अपने क्षेत्रीय अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। समस्त अधिकारी क्षेत्र में रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे। उन्होंने बताया कि आमजन सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 0145-2628932 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। साथ ही आमजन से अपील की गई है की जल स्रोतों से दूर रहे। विशेष रूप से बच्चों को जल भरे हुए स्थान के पास नहीं जाने दें। किसी भी बहते पानी की रपट तथा पुलिया को पार नहीं करें।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]