[aioseo_breadcrumbs]

मौसी को मारकर लाश से किया रेप, संदूक में डाला शव मैहर में भतीजे का कांड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मौसी को मारकर लाश से किया रेप, संदूक में डाला शव मैहर में भतीजे का कांड

मैहर। जिला पुलिस ने 48 घंटे में दुष्कर्म-चोरी के बाद गला दबाकर हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। इसमें 55 हजार के जेवर बरामद किए गए हैं। जिले में हुई महिला की अंधी हत्या के मामले ने सभी को दहला दिया था। चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतिका का अपना भतीजा ही दरिंदेपन की हदें पार कर हत्या का जिम्मेदार निकला।

कैसे उजागर हुई वारदात-:
31 अगस्त को सुरेश चौधरी ने अपनी बहन अनीता चौधरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान जब घर का ताला तोड़ा गया तो अंदर बक्से के पास खून के निशान और बदबू मिली। बक्सा खोलने पर महिला का शव मिला, जिसके सिर पर गहरी चोटें थीं। मामला गंभीर देख पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देशन पर विशेष टीम गठित की गई।

भतीजा बना हैवान-:
पुलिस ने मृतिका के करीबी रिश्तेदारों पर फोकस किया। पूछताछ में संदेही किशन चौधरी (22 वर्ष), निवासी तिघरा, थाना सभापुर, ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपित ने बताया कि 28 अगस्त की रात मौसी को अकेला देख उसने लोहे की रॉड से वार कर बेहोश किया, फिर दुष्कर्म कर गहनों और नगदी की चोरी की तथा गला दबाकर हत्या कर शव को बक्से में बंद कर फरार हो गया।

बरामदगी और कार्रवाई-:
आरोपी के पास से सोने-चांदी के गहने एवं नगदी करीब 55 हजार रुपये जब्त किए गए। प्रकरण में गंभीर धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को जेल भेजा गया है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]