[aioseo_breadcrumbs]

रेप्रो विजन 2025 का आगाज,,प्रदेश भर से 400 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञ जुटेंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रेप्रो विजन 2025 का आगाज

महिला स्वास्थ्य पर समग्र दृष्टिकोण पर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

प्रदेश भर से 400 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञ जुटेंगे

अजमेर | अजमेर प्रसूति एवं स्त्रीरोग सोसाइटी द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन “रेप्रो विजन 2025” आगामी 6 एवं 7 सितम्बर 2025 को होटल सरोवर पोर्टिको में किया जायेगा ।

आयोजन समिति की प्रमुख डॉ रमा गर्ग ने बताया कि दो दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 400 से अधिक स्त्रीरोग विशेषज्ञ, बांझपन विशेषज्ञ, प्रसूति विशेषज्ञ और युवा डॉक्टर शामिल होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है – “प्रजनन स्वास्थ्य में नई दृष्टि – नवाचार और संवेदना का संगम”है !

डॉ रमा गर्ग ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय विशेषज्ञों के व्याख्यान और कीनोट लेक्चर,
बांझपन प्रबंधन, गर्भावस्था की जटिलताएँ, नयी एंडोस्कोपी तकनीकें एवं प्रजनन जेनेटिक्स पर चर्चा,लाइव वर्कशॉप और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग,युवा चिकित्सकों एवं पीजी छात्रों के लिए पेपर एवं पोस्टर प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता,महिला स्वास्थ्य में समग्र दृष्टिकोण – मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन पर विशेष सत्र होंगे !

सम्मेलन की आयोजन समिति की प्रमुख डॉ. रमा गर्ग ने बताया कि, “ रेप्रोविजन 2025 राजस्थान में प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई दिशा तय करेगा। यह सम्मेलन डॉक्टरों को नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों से अवगत कराएगा और मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की राह प्रशस्त करेगा।”

सम्मेलन की सभी प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण कर दी गई है हैं और आयोजन समिति का मानना है कि यह सम्मेलन राजस्थान के स्त्रीरोग विशेषज्ञों के लिए नये आयाम स्थापित करेगा एवं मील का पत्थर साबित होगा ।


डाँ रमा गर्ग
+919829073484

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]