[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस थानों में बड़ा फेरबदल:11 थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त, 6 सीआई और 5 एसआई स्तर के अधिकारी शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झालावाड़ में पुलिस थानों में बड़ा फेरबदल:11 थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त, 6 सीआई और 5 एसआई स्तर के अधिकारी शामिल

झालावाड़

झालावाड़ में एसपी अमित कुमार ने पुलिस थानों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। उन्होंने 11 थानों में नए थानाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें 6 निरीक्षक और 5 उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
निरीक्षक स्तर पर रामेश्वर प्रसाद मीणा को बकानी, रामपाल यादव को असनावर और पवन कुमार को मंडावर थाने का प्रभार दिया गया है। बाबूलाल मीणा को जावर, मुकेश चौधरी को कामखेड़ा और महेंद्र मीणा को साइबर थाना झालावाड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उप-निरीक्षक स्तर पर महावीर प्रसाद को कोतवाली झालावाड़, महेंद्र यादव को भवानी मंडी और सुनील वर्मा को झालरापाटन थाने का प्रभारी बनाया गया है। मोहनचंद को खानपुर और धनराज गुर्जर को मनोहरथाना थाने की कमान सौंपी गई है।
एसपी अमित कुमार के झालावाड़ में पदभार संभालने के बाद यह पहला बड़ा फेरबदल है। इस बदलाव में ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ थानाधिकारियों को कस्बा और शहरी थानों में नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल से थानों में पुलिस अधिकारियों की कमी दूर होगी और कार्य में तेजी आएगी। वर्तमान में एसपी नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहे हैं।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]