[aioseo_breadcrumbs]

मकान मालिक ने चाकू मारकर की अपने किराएदार की हत्या:लाइट बंद करने की बात पर हुआ झगड़ा, बचाव में पत्नी को भी मारा,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मकान मालिक ने चाकू मारकर की अपने किराएदार की हत्या:लाइट बंद करने की बात पर हुआ झगड़ा, बचाव में पत्नी को भी मारा, सूरजपोल की घटना

उदयपुर

उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम मकान मालिक ने अपने यहां रह रहे ​एक दंपती पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। जिसे गंभीर अवस्था में एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने बताया कि मकान मालिक दिनेश बंसल अपने किराएदार नरपत सिंह(30) पिता अमरसिंह निवासी सायरा से आए दिन बिजली-पानी जैसी बातों पर झगड़ता था।
आज विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावर मकान मालिक ने नरपत सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसके सिने में चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची नरपत की पत्नी कालीबाई पर भी मकान मालिक ने चाकू से वार किया। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद दोनों खून से लहुलूहान हो गए। पुलिस ने आरोपी ​मकान मालिक को डिटेन कर लिया है।

तीन दिन पहले भी बिजली बंद की बात पर झगड़े थे

थानाधिकारी रतन सिह ने बताया कि मकान मालिक दिनेश बंसल अपने​ किराएदारों से अक्सर झगड़ता है। आज बिजली बंद करने की बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। तीन दिन पहले भी मकान मालिक ने झगड़ा किया था। नरपत ने बिजली बंद करने का कारण पूछा तो मकान मालिक भड़क गया और बहस करने लगा। इतने में विवाद इतना बढ़ गया कि उसने चाकू से नरपत पर हमला कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। तभी बीच-बचाव में आई पत्नी को चाकू मारा। जिससे वह घायल हो गई।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]