[aioseo_breadcrumbs]

40 फीट ऊंचे झूले से गिरी युवती, ट्यूबलाइट से टकराते हुए नीचे आई,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

40 फीट ऊंचे झूले से गिरी युवती, ट्यूबलाइट से टकराते हुए नीचे आई, मची अफरा-तफरी

बारां

बारां में एक युवती करीब 40 फीट ऊंचे झूले से नीचे गिर गई। हादसे में युवती घायल हो गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हादसा बारां शहर में चल रहे डोल मेले में गुरुवार रात करीब 9 बजे हुआ।
हादसे का वीडियो सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि नाव झूले में बैठी युवती का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह झूले से गिर गई। वह नीचे लगी ट्यूबलाइट से टकराते हुए गिरी।
जानकारी के अनुसार, बारां के चूड़ी बाजार निवासी आयशा (22) गुरुवार रात परिजन के साथ मेले में गई थी। वह परिजन के साथ एक झूले में झूलने के बाद नाव झूले में पहुंची थी।
वह परिजन के साथ नाव झूले में एक छोर पर ऊंचाई वाली जगह पर सीट पर बैठी हुई थी। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर युवती अचानक खड़ी हुई। झूले की अधिक ऊंचाई पर पहुंचने से उसका संतुलन बिगड़ गया और गिर गई।
घायल आयशा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

21 सितंबर तक चलेगा डोल मेला

बारां में हाड़ौती के प्रसिद्ध डोल मेले का आयोजन हो रहा है। यह मेला 21 सितंबर तक चलेगा। मेला देखने के लिए बारां जिले समेत समेत हाड़ौती और मध्य प्रदेश से भी हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां लोग दुकानों पर खरीदारी के साथ झूले चकरी, चौपाटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का लुत्फ उठाते हैं

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]