[aioseo_breadcrumbs]

विदेश में किस्मत तलाशने गए 4 पंजाबी युवकों की मौत, गांवों में पसरा मातम हृदयाघात बना कारण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

विदेश में किस्मत तलाशने गए 4 पंजाबी युवकों की मौत, गांवों में पसरा मातम

पंजाब में आए दिन युवा विदेशों का रुख कर रहे हैं। वहीं, रोज़ दिल दहला देने वाली खबरें भी सामने आ रही हैं। इसी बीच जिला तरनतारन के गांव बनवालिपुर निवासी किसान के इकलौते बेटे की इंग्लैंड में सड़क हादसे के दौरान मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। यह युवक महज़ दो साल पहले ही रोज़ी-रोटी कमाने के लिए इंग्लैंड गया था। लोगों ने बताया कि करीब दो साल पहले परिवार ने अपने इकलौते 22 वर्षीय बेटे सुखमनप्रीत सिंह को इंग्लैंड भेजा था। बीती शाम जब सुखमनप्रीत सिंह अपने साथी के साथ ड्यूटी पर जा रहा था तो कार हादसे का शिकार हो गया, जिसके चलते इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
वहीं, झब्बाल के सरहदी गांव चीमा कलां का एक युवक, जो अपने परिवार और सुनहरे भविष्य के लिए कनाडा गया था, की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया गया कि मृतक युवक माता-पिता का इकलौता सहारा था, जो अपनी पत्नी के साथ दो साल पहले स्पाउस वीज़ा पर कनाडा गया था। युवक हरसिमरन सिंह की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
इसके साथ ही एक और खबर माछीवाड़ा साहिब से सामने आई है, जहां कुछ साल पहले कनाडा गए माछीवाड़ा के युवक रमंदीप सिंह गिल (40) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमंदीप सिंह गिल कनाडा के सरी शहर में रहते थे, जहां उनका अपना कारोबार था। बीते 12 सितंबर को उन्हें सीने में दर्द हुआ और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]