[aioseo_breadcrumbs]

राजस्थान विधानसभा के रेस्ट रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने के फैसले के खिलाफ अब विरोध-प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जयपुर, 16 सितम्बर। राजस्थान विधानसभा के रेस्ट रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने के फैसले के खिलाफ अब विरोध-प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया है। मंगलवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष योगिता पंकज काकू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जयपुर के गांधी सर्किल पर विरोध-प्रदर्शन किया और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन में संगठन की प्रदेशाध्यक्ष योगिता शर्मा सहित प्रदेश कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष योगिता पंकज काकू ने कहा कि यह कदम न सिर्फ विधायकों की निजता का उल्लंघन है, बल्कि यह लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले का उद्देश्य पारदर्शिता नहीं, बल्कि विधायकों पर अनावश्यक निगरानी रखना है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जनता और विभिन्न संगठनों के बीच भी एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। पुतला दहन के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने ‘‘कैमरे हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’’ के नारे लगाए और कहा कि यह तानाशाही का फैसला है। अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रकोष्ठ के श्री धन सिंह नरुका, श्री विजय सिंह राघव, श्री धर्मेंद्र शर्मा बैनाड़ा, श्री बनवारी लाल, श्री मोनू शर्मा, श्री प्रदीप मीणा, श्री राजेश शर्मा, श्री रामजी लाल शर्मा बगड़ा, श्री लेखराज पाल, श्री सवाई सिंह राठौड़, श्री महेश धाकड़, और श्री सुरेन्द्र सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]