[aioseo_breadcrumbs]

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन बड़ा फेरबदल, 41 आरएएस के तबादले,जयपाल,चौधरी को उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण,जानें किसे कहां लगाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन बड़ा फेरबदल, 41 आरएएस के तबादले, जानें किसे कहां लगाया

भजनलाल सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 222 अधिकारियों के तबादले के एक दिन बाद फिर बड़ा फेरबदल किया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने मंगलवार देर रात आदेश जारी कर 41 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए। आदेश के तहत आरएएस डा अनिल कुमार पालीवाल को रजिस्ट्रार एमबीएम विश्वविद्यालय जोधपुर, हंसमुख कुमार एसडीएम लूनी, रवि प्रकाश एसडीएम लोहावट और रामनिवास मेहता एसडीएम ओसियां लगाया गया हैं

बता दें कि इससे पहले सरकार ने सोमवार को एक साथ 222 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। आइएएस एवं आइपीएस के अधिकारियों की सूची जुलाई में जारी हुई थी, तब से ही आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन, सरकार ने अब दो दिन के अंदर ही 263 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए है

जानें किसे कहां लगाया

कार्मिक विभाग के आदेश के मुताबिक मेघना चौधरी को अतिरिक्त महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक (प्रशासन) अजमेर, भुवनेश्वर सिंह चौहान को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बालोतरा, तुलिका सैनी को संयुक्त सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर, डॉ. अनिल कुमार पालीवाल को जोधपुर रजिस्ट्रार, एम.बी.एम. विश्वविद्यालय, संजय कुमार माथुर को अतिरिक्त कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), जयपुर (पूर्व), प्रिया भार्गव को परियोजना निदेशक, एनएचएम जयपुर, राजीव द्विवेदी को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बांसवाड़ा लगाया गया है।इसके अलावा दीपाली भगोतिया को शासन उप सचिव, कार्मिक (क-5) विभाग, जयपुर, राजेन्द्र सिंह-।। को जयपुर उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, डॉ. अभिषेक गोयल को उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर, अश्विन के. पंवार को उपायुक्त, उपनिवेशन विभाग, जैसलमेर, मनोज कुमार मीणा को उपखण्ड अधिकारी, जैतारण (ब्यावर), ओम प्रभा को शासन उप सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, जयपुर, श्रीमती देवयानी को प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, जयपुर सहायक निदेशक लोक सेवाएं, एकता काबरा को अतिरिक्त निदेशक, पर्यटन विभाग, जयपुर, अभिलाषा को उपखण्ड अधिकारी, साबला (डूंगरपुर), हंसमुख कुमार को उपखण्ड अधिकारी, लूणी (जोधपुर), सुरेन्द्र प्रसाद को उपखण्ड अधिकारी, सीकरी (डीग), दामोदर सिंह को उपायुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर, संजय कुमार गोरा को उपायुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर, जयपाल सिंह राठौड़ को उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर, अनुज भारद्वाज को उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर, अरशदीप बराड़ को सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी, जयपुर-।।, सुनील कुमार झिंगोनिया को उपखण्ड अधिकारी एवं उप परियोजना अधिकारी-सहरिया विकास परियोजना, शाहबाद (बारां), कुसुम लता चौहान को उपखण्ड अधिकारी, परबतसर (डीडवाना-कुचामन), अनिल कुमार चौधरी को उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर, भागीरथ राम-।। को उपखण्ड अधिकारी, भादरा (हनुमानगढ़), मनसुख राम दामोर को उपखण्ड अधिकारी, घाटोल (बांसवाड़ा), मुकेश चन्द्र मीना को उपखण्ड अधिकारी, कोटडा एवं पदेन उप परियोजना अधिकारी (जनजाति) कोटड़ा (उदयपुर) लगाया गया है।वहीं, सुश्री सुशीला मीणा को उपखण्ड अधिकारी, खण्डार (सवाईमाधोपुर), रवि प्रकाश को उपखण्ड अधिकारी, लोहावट (फलौदी), महेश गागोरिया को उपखण्ड अधिकारी, भूपालसागर (चित्तौड़गढ़), कल्पित शिवरान को उपखण्ड अधिकारी, बायतू (बालोतरा), जोगेन्द्र सिंह को उपखण्ड अधिकारी, चौथ का बरवाड़ा (सवाईमाधोपुर), ओम प्रकाश चन्देलिया को उपखण्ड अधिकारी छोटीसरवन (बांसवाडा), प्रीति चक को उपखण्ड अधिकारी, जसवन्तपुरा (जालोर), नरेन्द्र को उपखण्ड अधिकारी, पिण्डवाडा (सिरोही), अमित कुमार मीना को उपखण्ड अधिकारी, बसेड़ी (धौलपुर), सुनील कुमार पीपलीवाल को उपखण्ड अधिकारी, अटरू (बारां), राम निवास मेहता को उपखण्ड अधिकारी, ओसियां (जोधपुर), सुश्री ज्योत्सना खेड़ा को उपखण्ड अधिकारी, खण्डेला (सीकर) लगाया गया है

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]