श्री रामकृष्ण मंङल पुराना शहर के तत्वावधान मे 110 वी रामलीला 2025 का मंचन 22 सितम्बर सोमवार शिव पार्वती विवाह से शुरू होकर 3 सितम्बर शुक्रवार को राम राज्अभिषेक तक होगी
मंङल के सचिव मंघाराम रामचन्दानी एवं सी.ए.साकेत कालानी ने बतलाया कि लीला की तैयारी कर ली गयी है एवं कौशिश की जा रही है कि मंङल के वरिष्ट सदस्य भी इस बार अपना अभिनय दिखाये ताकि आज की युवा पीढी को उनकी कला से सिखने को मिले
इस साल भी निर्देशन का कार्यभार गिरधर पुरोहित एवम् प्रेम प्रकाश पुरोहित को दिया गया है
पार्टी मास्टर पं इन्द्र मोहन गौङ ,मदन मोहन आचार्य मुखिया जी अपने अनुभव से कलाकारो को अभिनय हेतू तैयार कर रहे है
युवा मुरली पुरोहित ङा लोकेश काकङा मनीष सोनी साउन्ङ सिस्टम,टेन्ट व अन्य तैयारियो मे जुटे है
सबसे प्राचीनतम रामलीला मे बिना किसी प्रतिफल की इच्छा एवं नि :स्वार्थ भाव से अपनी कला का प्रदर्शन करता है
किशनगढ़ की धार्मिक प्रवृति के भक्तो जिन्हे भगवान” श्री राम ही इस भवसागर के पार पहुचाने वाले है” के सहयोग से इस रामलीला का मंचन किया जाता है।
दिनांक 22 09 25 सोमवार
शिव विवाह, शिव पार्वती संवाद, नारदजी का मोह
23 09 25 मंगलवार
रावण दिग्विजय, श्री राम जन्म,ताड़का वध
24 09 25 बुधवार
पुष्प वाटिका, लक्ष्मण परशुराम संवाद, श्री राम सीता विवाह
25 09 25 गुरुवार
कैकयी मंथरा संवाद, दशरथ कैकयी संवाद, श्री राम वनवास
26 09 25 शुक्रवार
निषादराज se भेंट, केवट, सुमंत्र वापसी, दशरथ मरण
27 09 25 शनिवार
वसिष्ठ भरतजी संवाद, चित्रकूट में भरतजी से मिलाप
28 09 25 रविवार
ऋषि मिलन ,जयंत प्रसंग, पंचवटी, सूर्पनखा के नाक कान काटना
29 09 25 सोमवार
शबरी मिलन, राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सुग्रीव पर राम का कोप, वानरों का सीताजी की खोज मे जाना
30 09 25 मंगलवार
सुन्दर कांड लीला
अशोक वाटिका, लंका दहन ,रावण मंदोदरी संवाद, सेतु बंध रामेश्वरम की स्थापना
01 10 25 बुधवार
अंगद रावण संवाद, मेघनाद शक्ति, कुंभकर्ण वध
02 10 25 गुरुवार
मेघनाद, अहि रावण, रावण वध
03 10 25 शुक्रवार
सीताजी की अग्नि परीक्षा, श्री राम अयोध्या आगमन और श्री राम राज्याभिषेक।

Test
Tesstt






