[aioseo_breadcrumbs]

बंगलों में 7-7 लाख के पलंग थे; लग्जरी सामान देख CBI दंग रह गई थी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घूसखोर पूर्व चीफ कमिश्नर की 400 करोड़ की थी संपत्ति:बंगलों में 7-7 लाख के पलंग थे; लग्जरी सामान देख CBI दंग रह गई थी

जोधपुर

इनकम टैक्स का पूर्व चीफ कमिश्नर पवन कुमार शर्मा रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाया गया है। 2015 के एक मामले में जोधपुर स्पेशल सीबीआई कोर्ट के जज भूपेंद्र सनाढ्य ने शुक्रवार को पवन कुमार को 4 साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने फैसला सुनाते समय टिप्पणी करते हुए कहा-

भ्रष्टाचार हर क्षेत्र में फैल रहा है। यह देश की अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह चाट रहा है।

CBI टीम ने 2013 में केस की जांच के दौरान पूर्व चीफ कमिश्नर पवन कुमार शर्मा के अजमेर, बेंगलुरु, जयपुर और जोधपुर स्थित फॉर्म हाउस और बंगले पर छापा मारा था। जहां एक से बढ़कर एक महंगे आइटम लगे थे।​​ इसके बाद उसकी लग्जरी लाइफ स्टाइल और शौक का खुलासा हुआ था। 400 करोड़ रुपए की संपत्ति, बंगलों में 7-7 लाख रुपए कीमत के पलंग, 18-18 हजार के सिलिंग फैन समेत इम्पोर्टेड सामान देखकर टीम भी हैरान रह गई थी।

बता दें कि पवन कुमार शर्मा 1981 बैच का IRS अधिकारी रहा है। आयकर विभाग के पूर्व चीफ कमिश्नर पवन कुमार शर्मा और पूर्व ITO शैलेंद्र भंडारी ने बाड़मेर के व्यापारी से उसकी कंपनी के साल 2012-13 के आयकर असेसमेंट को सुलझाने के लिए 23 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था।

करोड़ों रुपए का सजावटी सामान
अजमेर स्थित घर से टीम को शराब की 50 बोतल मिली थी, जिनमें से कई तो बाजार में आमतौर उपलब्ध नहीं होती। इस संबंध में अजमेर में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।

अजमेर में कोठी व फॉर्म हाउस, बेंगलुरु और जयपुर में फॉर्म हाउस व बंगला और जोधपुर में एक फॉर्म हाउस पर सजावटी सामान और फर्नीचर की करोड़ों रुपए कीमत थी।

पुष्कर रोड पर स्थित बंगले की कीमत उस दौरान करीब 50-60 लाख रुपए बताई गई थी। अजमेर की कोठी के 6 कमरों में 7-7 लाख के पलंग, 18-18 हजार रुपए कीमत के 20 पंखे लगे थे।

घूसखोर पवन शर्मा के अजमेर स्थित घर से टीम को शराब की 50 बोतल मिली थी। उनमें से जिनमें से कई तो बाजार में आमतौर उपलब्ध नहीं होती और बाहर से मंगवाई जाती थी।

हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

आईटीओ शैलेंद्र भंडारी ने राजस्थान हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की थी। पहली याचिका में कुल 5 बार सुनवाई हुई थी। दूसरी में केवल 1 बार सुनवाई हुई थी। ये दोनों याचिकाएं अभी विचाराधीन है। इन्हीं याचिकाओं से कनेक्टेड अलग-अलग अर्जी देकर सीबीआई कोर्ट से स्टे लेने की कोशिशें भी हुईं थी लेकिन राहत नहीं मिली।

जस्टिस मुकेश राजपुरोहित की कोर्ट में सीबीआई के विशेष पब्लिक प्रोसिक्यूटर पीसी सोलंकी ने सीबीआई का मजबूती से पक्ष रखा था। इसके बाद हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी थी।

Mइसी क्रम में 11 सितंबर की सुनवाई में दोनों याचिकाओं को एक साथ 25 सितंबर की तारीख दी गई थी। इन सभी कानूनी प्रयासों के बावजूद भंडारी को कोई बड़ी राहत नहीं मिल पाई और 26 सितंबर को जोधपुर की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने भंडारी और पूर्व चीफ कमिश्नर पीके शर्मा दोनों को 4-4 साल की कैद की सजा सुनाई। इस तरह कुल मिलाकर 2025 में 6 बार सुनवाई हुई, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]