[aioseo_breadcrumbs]

आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर उत्तर के पदाधिकारियों से की चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी

आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अजमेर उत्तर के पदाधिकारियों से की चर्चा
संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को आयोजित होने वाली बैठक को सफल बनाने का किया आग्रह

अजमेर 10 अक्टुबर ( ) आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ ने होटल आर टी डी सी, अजयमेरु में अजमेर उत्तर के ब्लॉक पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों से चर्चा कर संगठन सृजन अभियान के तहत 12 अक्टुबर रविवार को आयोजित होने वाली कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी की बैठक को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी देकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए l
कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक तंवर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक व पी सी सी पर्यवेक्षक रमेश खंडेलवाल, विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर व पी सी सी सचिव ललित बोरिवाल अजमेर जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर बैठक कर ब्लॉक व मंडल पदाधिकारियों व अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं इसी क्रम में 12 अक्टुबर रविवार को प्रातः 10:00 बजे ब्राविया होटल, पंचशील नगर (झलकारी बाई स्मारक के पास) में कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी की बैठक का आयोजन किया जायेगा l इस बैठक को पर्यवेक्षक गणों के साथ ही स्थानीय वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे l
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ द्वारा ली गयी बैठक में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पार्षद नौरत गुजर, अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा व मुबारक चीता, ब्लॉक कांग्रेस संगठन महासचिव आरिफ खान, विकास चौहान, डॉ एस डी मिश्रा, ब्रजेंद्र सिंह राठौड़, युनुस शेख, भवानी धाबाई, सुमित मित्तल, निर्मल दौसाया, तेजेंद्र सिंह राठौड़, हेमराज खारोलिया, राजेश ओझा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद हमीद चीता, पंकज छौटवानी, भंवर सिंह राठौड़, गणेश चौहान, निमेश चौहान, कमल बैरवा, छोटू सिंह रावत, तौफीक खान व हेमंत जसोरिया, अजीज चीता, सलमान चीता, अशरफ अली, हनीफ खान कायमखानी व सुरेश गुजर आदि ने अपने विचार व्यक्त किये l

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]