[aioseo_breadcrumbs]

कुरकुरे व चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर चार साल की मासूस से रेप : बाजार बंद, बच्ची जोधपुर रैफर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरकुरे व चॉकलेट दिलाने का झांसा देकर चार साल की मासूस से रेप : बाजार बंद, बच्ची जोधपुर रैफर

जोधपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मात्र चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को दस्तयाब किया गया है। घटना के विरोध में आज बिलाड़ा में बाजार बंद रहे। बच्ची को उपचार के लिए जोधपुर के एक अस्पताल में रैफर किया गया है।

बिलाड़ा थानाधिकारी सवाई सिंह सोढ़ा ने बताया कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने बच्ची को कुरकुरे व चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाया। वह उसे अपने साथ ले गया। आरोपी ने अज्ञात स्थान पर ले जाकर बच्ची के साथ रेप किया, फिर उसे वापस घर के बाहर छोडक़र फरार हो गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग घर से बाहर निकले, तो मासूम की हालत देखकर स्तब्ध रह गए। घरवाले तुरंत बच्ची को लेकर बिलाड़ा हॉस्पिटल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जोधपुर रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची को उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीडि़ता के परिजनों के अनुसार आरोपी भरतपुर क्षेत्र का रहने वाला है और पहले गांव में जेसीबी चलाता था। एक दिन पहले वह गांव में एक शोक सभा में शामिल होने आया था। पीडि़ता के रिश्तेदार से उसकी पहचान थी। सुबह वह पीडि़ता के घर आया और चॉकलेट का लालच देकर उसे ले गया। आरोपी के बारे में पीडि़त परिवार और अन्य ग्रामीणों से जानकारी जुटाकर उसकी तलाश में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। थाने में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इधर घटना के विरोध में बिलाड़ा कस्बे में बाजार बंद करवा दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसे दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विक्रम चेतन सरगरा अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। साथ ही बिलाड़ा पुलिस से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। सरगरा ने बताया कि चार वर्षीय बच्ची के साथ हुई हैवानियत को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]