[aioseo_breadcrumbs]

कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की सूची का बेसब्री से इंतजार, 48 नामों की सूची आने की संभावना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की सूची का बेसब्री से इंतजार, 48 नामों की सूची आने की संभावना

राजस्थान कांग्रेस में 50 जिलाध्यक्षों के चयन की सूची जारी होने का बेसब्चों से इंतजार बना हुआ है। सूची पर राहुल गांधी की अंतिम मुहर लगने के बाद इस महीने में यह सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस के गलियारो में चर्चा है कि केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर दिल्ली में सभी स्तर पर मंथन होने के बाद सूची को फाइनल कर लिया गया है। कांग्रेस ने यह सूची नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पास भिजवा दी है। राहुल गांधी की मुहर लगते ही 48 नामों की सूची जारी कर दी जाएगी।

दो जिलों में बारां और झालावाड़ में केन्द्रीय पर्यवेक्षक पहुंच नहीं पाए थे, इसलिए इन दो जिलों में केन्द्रीय पर्यवेक्षकों के दौरों के बाद तैयार रिपोर्ट पर फैसला लेकर जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे। राहुल गांधी की पहल पर कांग्रेस ने इस बार संगठन सूजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों के चयन की कवायद की है। जिसमें किसी वरिष्ठ नेता की सिफारिश, दबाव और चहेतों को मौका देने की जगह जिले में धरातल पर सक्रिय और लोगों के बीच लोकप्रिय कार्यकर्ताओं को इस पद पर मौका देना तय किया गया है। ये सभी जिलाध्यक्ष राहुल गांधी से संवाद के लिए सीधे तौर पर जोड़े जाएंगे। इसीलिए राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया के तहत भी केन्द्रीय पर्यवेक्षकों में देशभर के वरिष्ठ नेताओं को चयन करने के लिए भेजा था। फीडबैक रिपोर्ट में तीन-तीन नामों के पैनल पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से संवाद के बाद अपनी एक टीम को राजस्थान भेजकर गुप्त रूप से लिस्ट में शामिल नामों को क्रॉस चेक भी करवाया था।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

[the_ad id="2269"]