[aioseo_breadcrumbs]

“अजमेर सरस डेयरी का दुग्ध संकलन 4 लाख लीटर के पार”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram


“अजमेर सरस डेयरी का दुग्ध संकलन 4 लाख लीटर के पार”
संघ में गत वर्ष की तुलना में कल के दिन 1 लाख लीटर दुग्ध अधिक संकलन हुआ
संघ में रिकार्ड 4.40 लाख लीटर दुग्ध का संकलन हुआ जो कि गत वर्ष की तुलना में 1 लाख लीटर अधिक है। इस वर्ष अजमेर सरस डेयरी का लक्ष्य 6 लाख लीटर दूध प्रतिदिन एकत्रित करने का रखा गया है। उम्मीद है की दिसम्बर माह के अन्त तक लक्ष्य पुरा हो जायेगा। अध्यक्ष महोदय ने अनुरोध किया है जो पशुपालक गत वर्षों में अथवा विगत महिनों में सरस परिवार से विमुख होकर अन्य प्राईवेट डेयरियों में चले गये है, उनसे सादर अनुरोध है कि वह देश में सर्वाधिक 10 रू.
प्रति फैट का लाभ उठाते हुये पुनः अपने घर में लोट आये। इसी प्रकार दुग्ध विपणन का लक्ष्य भी 3 लाख लीटर प्रतिदिन प्राप्त करने का भरसक प्रयास किया जायेगा।
“समिति सचिवों के हित्तार्थ 5 विभिन्न प्रकार के आदेश जारी”
संघ के सचिवों ने दोनों कोरोना काल एवं लम्पी महामारी के दौरान दुग्ध के भुगतान के संकट काल में अजमेर जिला संघ का साथ दिया है। साथ ही इस हेतु समस्त समितियों के 3 प्रतिशत कमीशन को नहीं लेकर 2 प्रतिशत कमीशन संघ में जमा रखा इससे जिला संघ को सस्ते दर पर करोड़ो रूपये की पूंजी प्राप्त हुई एवं संघ अपना नया प्लांट बनाने में सफल हुआ। इसी को मध्यनजर रखते हुये संघद्वारा समितियों को 1 प्रतिशत कमीशन के स्थान पर 2 प्रतिशत कमीशन जारी किया गया है। समिति में 1000 लीटर दुग्ध संकलन होने पर सचिव को 25.000 वेतनमान देने समिति कके हैडलोड एवं बी.एम.सी के चिलिग चार्ज में वृद्धि करने एव समितियों के IDMC, REIL, एवं इण्डीफोस कम्पनियों की मशीनों का वार्षिक रखरखाव की कीमत समिति के 2 प्रतिशत कमीशन की जमा राशि में आदि 5 अलग-अलग आदेश संचालक मण्डल एवं आमसभा की पालना में जारी कर दिये गये है।
“कोई भी राजस्व गांव जिसमें सरस डेयरी उपलब्ध नहीं है वहाँ भी सरस डेयरी प्रारम्भ की जायेगी।”
अजमेर जिले के जिन राजस्व गांव में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां नहीं है। इस हेतु राज्य सरकार में आर.सी डी एफ के माध्यम से घोषणा की है प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में 2500 राजस्व गांवो में सहकारी दुग्ध समिति खोलने का लक्ष्य है, उसी क्रम में जिन गांवो में सहकारी समितियां नहीं सहकारी समितियों का गठन किया जायेगा। इसकी अनुपालना में श्रीमती सुरभि शर्मा, अतिरिक्त रजिस्टार एव संस्थागत विकास अधिकारी, जयपुर के मुख्य आतिथ्य में आज अजमेर जिले के निम्न 11 गांवो में काबरी चाट (श्रीनगर), नरबद खेडा (जवाजा), नयागांव (श्रीनगर). देवमण्ड (सावर), प्रतापपुरा (सावर), देवखेडी (सावर), भाण्डावास (सावर), जाटिया (अजमेर ग्रामीण), बलवन्ता (अजमेर ग्रामीण), इन्द्रपुरा (मसूदा) एवं गणेश मंगरी (मसूदा) समितियों को प्रारम्भ करने के आदेश श्रीमती सुरभि शर्मा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार एवं संस्थागत विकास अधिकारी जयपुर के कर कमलो द्वारा जारी किये गये एवं 9 गांवो में पूर्व में बन्द हुई समितियों के जिनमें निम्न गांव विलिया (केकडी), गोपाल सागर (म.) (मसूदा), मंगरी (अजमेर ग्रामीण) मायापुर (अजमेर ग्रामीण), हनुतिया (मसूदा), कदमपुरा (श्रीनगर), नौलखा (अजमेर ग्रामीण) गुजरवाडा(भिनाय), मुकंद जी की ढाणी (पीसांगन) को पुनः प्रारम्भ करने के आदेश जारी किये गये, यह आदेश दिनांक 11 दिसम्बर से प्रभावी होंगे। इस दौरान अजमेर डेयरी अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी, प्रबन्ध संचालक श्री रामलाल चौधरी, सहायक रजिस्ट्रार श्री सतीश जैमन, प्रभारी पी.एण्ड आई श्री लादूराम चौधरी, प्रभारी वित्त एवं लेखा श्री अतुल सक्सेना, आदि अधिकारी एवं कर्मचारीगण व सम्बन्धित गांवो के चयनित सचिव उपस्थित हुये।
“अब संघ में घी की उपलब्धता भरपूर”
संघ में दुग्ध की आवक भारी मात्रा में होने से घी के उत्पादन मे भी बढ़ोतरी हुई है, इससे आने वाले 1 सप्ताह से घी की उपलब्धता पूर्व की भांति सामान्य हो जायेगी।
“अब दुग्ध उत्पादको को दुग्ध का भुगतान दिनांक 4, 14, 24 को ही भुगतान मिलेगा।”
दुग्ध उत्पादकों का दुग्ध भुगतान भविष्य में पूर्व की भांति दिनांक 4, 14, 24 को ही किया जायेगा, क्योंकि एचडीएफसी बैंक द्वारा आर.सी.डी.एफ के माध्यम से कार्यशील पूंजी आगामी सप्ताह में मिल जायेगा।
जिले के दुग्ध उत्पादको का संघ अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया की उनके सहयोग से दूध का संकलन तेजी से बढ़ रहा है जो कि दिसम्बर माह के अन्त तक 6 लाख लीटर तक हो जायेगा।

kalkasamrat
Author: kalkasamrat

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

कोली कोरी समाज में संस्थानिक महापरिवर्तन की तैयार…एकता के प्रयास लगातार जारी…

दिल्ली 01जून , अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज समन्वय महापरिषद्” का दस्तावेज़ है। इसमें परिषद् के उद्देश्य और क्रियान्वयन की योजना दी गई है। मुख्य उद्देश्य

कोलियों की कुलड़ी में गुड फोडा जाएंगा 14 और 21 जून को…..

जी हां जमीनी स्तर पर नाम मात्र की उपस्थिति कोली समाज में रखने वाले संगठनों के तथाकथित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आगामी 14 जून को

[the_ad id="2269"]