[aioseo_breadcrumbs]

बाड़मेर के माजीसा मंदिर में ताले तोड़ चुराए जेवर:23 तोला सोने की आड़ लेकर हुए फरार, SP बोले-कल शाम तक कर देंगे खुलासा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बाड़मेर के माजीसा मंदिर में ताले तोड़ चुराए जेवर:23 तोला सोने की आड़ लेकर हुए फरार, SP बोले-कल शाम तक कर देंगे खुलासा

बाड़मेर

बाड़मेर जिले के गडरारोड सर्किल स्थित माजीसा मंदिर में रात को नकाबपोश चोरों ने ताले तोड़कर करीब 23 तोला सोना और अन्य सामान चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। सुबह दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।
इसके बाद एसपी नरेंद्र सिंह मीना, एएसपी नितेश आर्य, डिप्टी समेत पुलिस के आलाधिकारी मंदिर पहुंचे। एमओबी, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। मौके से सबूत जुटाए गए। एसपी ने दावा किया है कि कल शाम तक चोरी की वारदात का खुलासा कर देंगे।

रात में ताले तोड़कर मंदिर में घुसे चोर

घटना गडरारोड सर्किल के माजीसा मंदिर की है। बीती रात तीन नकाबपोश चोर मंदिर के मैन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में घूमकर पूरी तरह जांच की और मौके का जायजा लिया।

सेंटर लॉक तोड़कर आभूषण उड़ाए

करीब रात तीन बजे चोरों ने मंदिर का सेंटर लॉक तोड़ा। यहां माताजी की करीब 20 तोला सोने की आड़ चोरी कर ली गई। इसके साथ ही छोटे-मोटे अन्य गहने और अन्य सामान भी चोर ले गए। पूरी चोरी की वारदात करीब डेढ़ घंटे तक चली।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद हो गई हैं। फुटेज में तीनों चोर नकाब पहने हुए और हाथों में सरिए लिए नजर आ रहे हैं। चोरों ने मंदिर के मैन गेट और साइड गेट के ताले तोड़े, जबकि मूल भंडारे का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया। तीन में से दो गेट के ताले टूटे मिले।

सुबह दर्शन को पहुंचे लोगों के उड़े होश
सुबह जब श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। लोगों ने तुरंत मंदिर ट्रस्टी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के एसआई गोविंदराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की खोज की जा रही है।

मंदिर में चोरी से लोगों में आक्रोश

मंदिर में चोरी की घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना, एएसपी नीतेश आर्य और पूर्व विधायक मेवाराम जैन भी मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर समझाइश की। एसपी के आश्वासन के बाद लोग मानें।

एसपी का दावा कल शाम तक कर देंगे खुलासा

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- माजीसा के 23 तोला सोने की आड़ लेकर गया। चांदी के बर्तन नहीं लेकर गया है। मौके से लग रहा है कि कोई ना कोई जानकार है। चांदी भी महंगी है वो भी लेकर जाता। केवल सोने की आड़ ही लेकर गया है। टीमें बना दी गई है। पूरी टीम को लगा दिया है कि कल शाम तक पूरे मामले की जांच पड़ताल कर जो भी आरोपी होगा उसको सलाखों में डाल देंगे।

पहले भी हो चुकी हैं चोरियां

मंदिर ट्रस्टी अशोक भूणिया ने बताया कि जूना किराडू मार्ग पर महावीर स्वामी मंदिर के पास स्थित माजीसा मंदिर में आधी रात बाद तीन चोर सरियों से ताले तोड़कर अंदर आए। इससे पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है। इस इलाके में यह पांचवीं-छठी चोरी की वारदात बताई जा रही है।

इसी साल हुआ था प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
गौरतलब है कि माजीसा मंदिर का निर्माण ट्रस्टियों द्वारा करवाया गया था और इसी साल मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ था। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Kal Ka Samrat News India हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Test

Tesstt

Draft

Test post

अजमेर जिला सहायता केन्द्र का होगा शुभारंभ 12 जुलाई 2026

12जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह अजमेर प्रोफेसर कालोनी,धोलाभाटा रोड पर किया जायेगा। अखिल भारतीय कोली समाज, रजिस्टर्ड,नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[the_ad id="2269"]